4 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 4 February 2025: झारखंड में आज किस जिले में एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ और किस जिले में हुआ महंगा? एलपीजी सिलेंडर की आज किस जिले में कितनी है कीमत, यहां जानें.
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 4 February 2025: 4 फरवरी 2025 को 14.2 किलो का सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा? झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर किस जिले में है? सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज कहां मिल रहा है? इन सवालों का जवाब यहां मिलेगा. झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम में मिल रहा है. जमशेदपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग और कोडरमा में इसी सिलेंडर के लिए आपको 862 रुपए देने होंगे. 4 फरवरी 2025 को इंडियन ऑयल ने रसोई गैस सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसके मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर समेत झारखंड के 17 जिलों में में गैस सिलेंडर के लिए कस्टमर को 860.50 रुपए का भुगतान करना होगा. चाईबासा में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिल रहा है. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और चतरा में 859.50 रुपए में गैस सिलेंडर 4 फरवरी 2025 को आपको मिलेगा. झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कितनी कीमत है, जानने के लिए देखें यह चार्ट.
आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट, यहां देखें
जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
बोकारो | 860.50 रुपए |
चतरा | 859.50 रुपए |
देवघर | 860.50 रुपए |
धनबाद | 860.50 रुपए |
दुमका | 860.50 रुपए |
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) | 842.50 रुपए |
गढ़वा | 860.50 रुपए |
गिरिडीह | 860.50 रुपए |
गोड्डा | 860.50 रुपए |
गुमला | 860.50 रुपए |
हजारीबाग | 862.00 रुपए |
जामताड़ा | 860.50 रुपए |
खूंटी | 860.50 रुपए |
कोडरमा | 862.00 रुपए |
लातेहार | 860.50 रुपए |
लोहरदगा | 860.50 रुपए |
पाकुड़ | 860.50 रुपए |
पलामू | 860.50 रुपए |
रामगढ़ | 862.00 रुपए |
रांची | 860.50 रुपए |
साहिबगंज | 860.50 रुपए |
सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
सिमडेगा | 860.50 रुपए |
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) | 852.00 रुपए |
सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी
एलपीजी एक बेहद ही सुरक्षित और रंगहीन गैस है. आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका उपयोग बढ़ गया है. भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत देश में 8 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रखा है. झारखंड में भी लाखों गरीबों को इस योजना का लाभ मिला है. 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलती है. घरेलू रसोई गैस पर जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के बाद उनके बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए ट्रांसफर कर दिये जाते हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
देश भर में एलपीजी गैस की कीमत एचपी, इंडियन ऑयल जैसी सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग हो जातीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों या जिलों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. तेल कंपनियां वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करतीं हैं.
झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?
रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें
3 महिला समेत झारखंड के 6 अफसर बने आईएएस, नॉन स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों का हुआ प्रमोशन
Video: मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्त बना रही झारखंड सरकार, दुमका में बोले हेमंत सोरेन
1147 करोड़ रुपए से झारखंड के इन 3 रेलवे स्टेशनों का हो रहा री-डेवलपमेंट