5 फरवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, देखें एक-एक जिले का रेट

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 5 February 2025: 5 फरवरी 2025 को झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है? आपके जिले में आज इसकी कीमत क्या है, एक-एक जिले का रेट चार्ट यहां देखें.

By Mithilesh Jha | February 5, 2025 7:45 AM

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 5 February 2025: 5 फरवरी 2025 को झारखंड में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिल रहा है. सबसे सस्ता या सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज कितने में मिल रहा है आपके सवाल का जवाब है कि आज यानी 5 फरवरी 2025 को सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर जमशेदपुर में मिल रहा है. 14 किलो का एक सिलेंडर आज यहां आपको मात्र 842.50 रुपए में मिल जायेगा. इंडियन ऑयल ने 5 फरवरी 2025 के लिए एलपीजी सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसमें हजारीबाग और कोडरमा जिले में इसकी कीमत सबसे अधिक है. ग्राहकों को इन दोनों जिलों में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए 862 रुपए चुकाने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम में इसी सिलेंडर के लिए ग्राहक को 852 रुपए देने पड़ेंगे. सरायकेला-खरसावां में एलपीजी सिलेंडर आज 843 रुपए में मिलेगा. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, लातेहार और देवघर जैसे बड़े शहरों में गैस सिलेंडर का आज का भाव 860.50 रुपए है. चतरा के लोगों को एलपीजी सिलेंडर 859.50 रुपए में मिलेंगे. 5 फरवरी 2025 को झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, पूरा रेट चार्ट यहां देख लें.

आज कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, ये है रेट

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए
स्रोत : Indian Oil

सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी

एलपीजी एक बेहद ही सुरक्षित और रंगहीन गैस है. आज घर-घर में इसका इस्तेमाल हो रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका उपयोग बढ़ गया है. भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत देश में 8 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन दे रखा है. झारखंड में भी लाखों गरीबों को इस योजना का लाभ मिला है. 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलती है. घरेलू रसोई गैस पर जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है, एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के बाद उनके बैंक अकाउंट में 37.25 रुपए ट्रांसफर कर दिये जाते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत

देश भर में एलपीजी गैस की कीमत एचपी, इंडियन ऑयल जैसी सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग हो जातीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों या जिलों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. अगर बात झारखंड की करें, तो यहां भी अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. तेल कंपनियां वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करतीं हैं.

झारखंड में सबसे महंगा गैस सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.

झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलता है?

जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.

रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है?

झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.

एलपीजी सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों को सरकार हर महीने सब्सिडी देती है. अगर आप 14.2 किलो का सिलेंडर बुक करवाते हैं, तो उसकी डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के 37.25 रुपए सरकार की ओर से भेज दिए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: महाकुंभ जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन

मोबाईल फोन के रेडिएशन से कैंसर का खतरा, विश्व कैंसर दिवस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

पूरा देश अंधेरे में डूब जायेगा, झामुमो स्थापना दिवस समारोह से हेमंत सोरेन ने दी केंद्र को धमकी, देखें Video

रांची में ऑटो पर गिरा हाई मास्ट का टावर, मां-बेटी की मौत, टोल प्लाजा में तोड़फोड़, 5:30 घंटे एनएच जाम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Next Article

Exit mobile version