मोनी रांची की एसओआर व मोहन बने बुंडू के एसडीओ, दर्जन भर से ज्यादा अफसर बदले

कृषि विभाग के संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता को सीइओ जैप आईटी, मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव अरविंद कुमार लाल को जेपीएससी का उप सचिव बनाया गया है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 6, 2024 4:36 AM

रांची : राज्य प्रशासनिक सेवा के 46 पदाधिकारी का तबादला किया गया है. सूची के अुनार प्रतीक्षारत मोनी कुमारी को रांची का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर), भू राजस्व विभाग के अवर सचिव मोहन लाल मरांडी को एसडीओ बुंडू व रांची के एसओआर जेम्स सुरीन को अपर समाहर्ता पाकुड़ व रांची की सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रूबी कुमार को उपनिदेशक डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान बनाया गया है. वहीं श्वेता वेद को क्षेत्रीय उपनिदेशक जियाडा, गोपी उरांव को जिला कल्याण पदाधिकारी सरायकेला, कोल्हान प्रमंडल में आयुक्त के सचिव प्रेम कुमार तिवारी को महाप्रबंधक झारखंड खनिज विकास निगम, रविंद्र गहराई को अपर निदेशक स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, राज महेश्वरम को अपर समाहर्ता साहिबगंज, मनीष कुमार को पाकुड़ का डीसीएलआर, नरेश रजक को जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवघर, मो जियाउल अंसारी को एसओआर धनबाद, राजीव कुमार को डीसीएलआर गुमला बनाया गया है.

कार्मिक विभाग ने इसे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. इधर धालभूम एसडीओ पियूष सिन्हा को हुसैनाबाद का एसडीओ बनाया गया है, जबकि वहां के एसडीओ आशीष गंगवार को रामगढ़ एसडीओ के पद पर भेजा गया है. पाकुड़ के एसडीओ हरिवंश पंडित को स्कूली शिक्षा में उप सचिव, स्कूली शिक्षा के अपर सचिव प्रवीण केरकेट्टा को एसडीओ पाकुड़, राज्यपाल सचिवालय के अवर सचिव श्वेता कुमारी गुप्ता को जेपीएससी का उप परीक्षा नियंत्रक व देवघर की जिला भूअर्जन पदाधिकारी शुभ्रा रानी को एसडीओ चांडिल बनाया गया है.वहीं जेपीएससी के उप परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार रजक को दुमका, रतन कुमार सिंह को महुआडांड़, कौशल कुमार को लातेहार, विपिन कुमार दुबे को बगोदर, अशोक कुमार को बेरमो का एसडीओ, सुनील कुमार प्रजापति को एसडीओ सरायकेला, सुमंत तिर्की को एसडीओ सिमडेगा, प्रभाकर मिर्धा को एसडीओ वंशीधर नगर, पारूल सिंह को एसडीओ धालभूमगढ़, शैलेश कुमार को एसडीओ हजारीबाग बनाया गया है. इसके अलावा संतोष गुप्ता को डीसीएलआर धनबाद, संजय कुमार दास को अपर उपायुक्त सरायकेला, प्रतीक्षारत ज्ञानेंद्र को अपर समाहर्ता सिमडेगा, गिरजा शंकर महतो को डीएलएओ कोडरमा, झुन्नु कुमार मिश्रा को जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज, कृष्ण कुमार को उपनगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, विनय कुमार मिश्रा को अपर समाहर्ता गोड्डा, गौरांग महतो को डीसीएलआर हुसैनाबाद, अमर प्रसाद को डीसीएलआर मधुपुर, शीलवंत कुमार भट्ट को डीसीएलआर नगरउंटारी, एसडीओ बुंडू संदीप अनुराग टोपनो को डीसीएलआर खोरी महुआ, महेंद्र छोटन उरांव को डीएलएओ सरायकेला, मो परवेज को डीएलएओ खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

संयुक्त सचिव स्तर के छह अफसर बदले 

कृषि विभाग के संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता को सीइओ जैप आईटी, मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव अरविंद कुमार लाल को जेपीएससी का उप सचिव, रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कमलाकांत गुप्ता को भू राजस्व का संयुक्त सचिव, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धनबाद भगीरथ प्रसाद को भू राजस्व का उपसचिव, प्रतीक्षारत संजय कुमार सिंह को कार्यपालक दंडाधिकारी सिमडेगा, कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग दीपक कुमार दुबे को धनबाद का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है.

Next Article

Exit mobile version