प्रकाश पर्व PHOTOS: रांची में निकली प्रभात फेरी, गुरुद्वारे में सजा भव्य दीवान

प्रकाश पर्व PHOTOS: गुरुनानक देवजी का 553वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रविवार की सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गयी. वहीं गुरुद्वारे में भव्य दीवान सजाया गया. इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची सांसद संजय सेठ और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शिरकत की.

By Samir Ranjan | November 6, 2022 9:57 PM
an image

Jharkhand News: गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में भव्य दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत रविवार की सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुष्प पालकी में विराजमान कर प्रभात फेरी की शक्ल में पुष्प वर्षा कर गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह की अगुवाई में दीवान में सुशोभित किया गया. इसके बाद स्त्री सत्संग सभा की ओर से शब्द गायन किया गया. वहीं, हेड ग्रन्थी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने कथा वाचन कर गुरु नानक देव जी की जीवनी से जुड़े प्रसंगों को सुनाते हुए साध संगत से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा.

प्रकाश पर्व photos: रांची में निकली प्रभात फेरी, गुरुद्वारे में सजा भव्य दीवान 6
प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी

गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर रांची के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में भव्य दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत रविवार की सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुष्प पालकी में विराजमान कर प्रभात फेरी की शक्ल में पुष्प वर्षा कर गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह की अगुवाई में दीवान में सुशोभित किया गया. इसके बाद स्त्री सत्संग सभा की ओर से शब्द गायन किया गया. वहीं, हेड ग्रन्थी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने कथा वाचन कर गुरु नानक देव जी की जीवनी से जुड़े प्रसंगों को सुनाते हुए साध संगत से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा.

प्रकाश पर्व photos: रांची में निकली प्रभात फेरी, गुरुद्वारे में सजा भव्य दीवान 7
मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी बधाई

इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी एवं गुरु नानक देव जी को इंसानियत का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी स्वीकार्यता सभी धर्म एवं संप्रदाय  के लोगों में थी. उन्होंने उपस्थित साध संगत से गुरु नानक जी के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि गुरु नानक के सेवा के संदेश को इसी तरह बढ़-चढ़कर अपने जीवन में अपनाए. इस मौके पर सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने मंत्री बन्ना गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर एवं हरविंदर सिंह बेदी ने सरोपा देकर सम्मानित किया.

प्रकाश पर्व photos: रांची में निकली प्रभात फेरी, गुरुद्वारे में सजा भव्य दीवान 8
सांसद संजय सेठ और महुआ माजी भी हुई सम्मानित    

वहीं, विशिष्ट अतिथि रांची सांसद संजय सेठ ने भी प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए गुरुनानक देव जी की महिमा का गुणगान किया एवं कृष्णा नगर कॉलोनी की संगत सेवा को अद्भुत बताया. विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद झामुमो नेत्री महुआ माजी ने प्रकाश पर्व में शामिल होने पर अपने को सौभाग्यशाली बताते हुए संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी और सिख समाज को मानवता की सेवा में हर क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए इसे एक मिसाल बताया. इस मौके पर सत्संग सभा के हरविंदर सिंह बेदी ने सांसद श्री सेठ को सरोपा ओढ़ाकर एवं सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. वहीं, राज्यसभा सांसद महुआ माजी को सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने स्मृति चिह्न भेंट कर एवं सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया.

प्रकाश पर्व photos: रांची में निकली प्रभात फेरी, गुरुद्वारे में सजा भव्य दीवान 9
वार्ड पार्षद समेत अन्य ने की शिरकत

वार्ड नंबर 31 के पार्षद अशोक यादव एवं वार्ड नंबर 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता और पूर्व वार्ड पार्षद सुनीता देवी तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने विशेष दीवान में हाजिरी भर गुरुग्रंथ साहिब जी को मत्था टेका. उन्हें भी सत्संग सभा द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया. वहीं, सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने समूह संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी. कार्यक्रम का संचालन सत्संग सभा के मनीष मिढ़ा ने किया. आयोजन स्थल की साफ-सफाई में पूर्व पार्षद देवराज खत्री की विशेष भूमिका रही.

प्रकाश पर्व photos: रांची में निकली प्रभात फेरी, गुरुद्वारे में सजा भव्य दीवान 10
प्रतिभाशाली बच्चे हुए सम्मानित

इस मौके पर जहां गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को स्वर्गीय मुखी मोहन लाल मिड्ढा स्मृति अवॉर्ड, स्वर्गीय गुरमुख दास मिढ़ा स्मृति अवॉर्ड एवं स्वर्गीय विशाल मुंजाल स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया. गुरुनानक स्कूल के प्रिंसिपल मनोहर लाल मिढ़ा, गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमिटी के अध्यक्ष नरेश पपनेजा, डॉ अजय छाबड़ा, रमेश गिरधर, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा एवं उमेश मुंजाल ने बच्चों को अवार्ड प्रदान किया. वहीं, गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 12 महिला समेत कुल 49 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. शिविर में सदर अस्पताल चिकित्सक टीम के डा गीतांजलि, इमरान, गोपाल, वीरेंद्र, संदीप नाग, राजीव रंजन,  मानो रंजन एवं बिरसा तिर्की शामिल थे.

Exit mobile version