स्वतंत्रता दिवस पर पारस नाथ ओझा को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, मेडल पाने वालों की पूरी लिस्ट यहां देखें

झारखंड के 44 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा. एटीएस रांची के पारस नाथ ओझा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा, जबकि 35 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और 8 को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस पदक दिया जायेगा.

By Mithilesh Jha | August 12, 2023 6:59 PM

आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) रांची के पारस नाथ ओझा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जायेगा. स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें पदक प्रदान करेंगे. स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर सराहनीय सेवा के लिए 35 पुलिस पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और आठ पुलिस पदाधिकारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस पदक प्रदान किया जायेगा. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी साकेत कुमार सिंह समेत 35 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जायेगा. साकेत कुमार सिंह अभी पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) हैं. पदक पाने वाले पदाधिकारियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है.

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

  • एटीएस रांची के पारस नाथ ओझा

Also Read: रांची के सिटी एसपी शुभांशु जैन समेत झारखंड के दो पुलिस अफसर को होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सलेंस इन इन्वेस्टिगेशन

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

  • साकेत कुमार सिंह (पुलिस महानिरीक्षक अभियान, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर)

  • हवलदार कैलाश प्रसाद (आईआरबी-5, गुमला)

  • चा हवलदार/सत्येंद्र नाथ (एसटीएफ, रांची)

  • तक आ/राम जन्म प्रसाद (जेएपीटीसी, पदमा)

  • हवलदार तिल प्रसाद जैसी (जैप-1 रांची)

  • सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार दास (बोकारो जिला)

  • सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार राय (लातेहार जिला)

  • हवलदार नंदजी यादव (एसटीएफ, रांची)

  • संचमान तमांग (पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा)

  • पुलिस निरीक्षक इम्त्याज अहसान (एंटी करप्शन ब्यूरो रांची)

  • सूबेदार मेजर/प्रमुख नि(स.) देव कुमार राय (जैप-2 टाटीसिल्वे)

  • पुलिस अवर निरीक्षक ललन प्रसाद सिंह (रांची जिला)

  • पुलिस अवर निरीक्षक देवनंदन प्रसाद (सरायकेला-खरसावां)

  • पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन कुमार (विशेष शाखा, रांची)

  • सहायक अवर निरीक्षक (स) लालजी तिवारी (आईआरबी-5, गुमला)

  • सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार (चाईबासा/पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, चाईबासा)

  • सहायक अवर निरीक्षक रामबली प्रसाद (जामताड़ा जिला)

  • सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार पाठक (एसटीएफ)

  • सहायक अवर निरीक्षक भगवान प्रधान (विशेष शाखा, रांची)

  • हवलदार गोपाल राम (एटीएस, रांची)

  • हवलदार बंधु खड़िया (खूंटी जिला)

  • हवलदार/210 असित बसरियार (एसटीएफ)

  • तक आ/111 जय किशोर राम (जेएपीटीसी, पदमा)

  • सहायक अवर निरीक्षक विपिन रजक (विशेष शाखा)

  • सहायक अवर निरीक्षक रामाकांत उपाध्याय (एसटीएफ)

  • सहायक अवर निरीक्षक श्याम कुमार (देवघर)

  • सहायक अवर निरीक्षक श्रीपत कुमार (चाईबासा जिला)

  • हवलदार-123 जानिया बिरूवा (एसटीएफ)

  • हवलदार-132 रामाशंकर यादव (एसटीएफ)

  • हवलदार-94 जीदन भेंगरा (एसटीएफ)

  • हवलदार-135 शंकर दयाल मिश्रा (एसटीएफ)

  • हवलदार चक्कर साहू (खूंटी जिला)

  • तक आ/93 मो रसीद (जेएपीटीसी, पदमा)

  • आरक्षी-80 मुनीर खां (विशेष शाखा)

  • आरक्षी-101 मनोज कुमार दमई (एसटीएफ)

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस पदक

  • मनीष चंद्र लाल (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला)

  • पुलिस निरीक्षक सुरेश राम (एसीबी, रांची)

  • आ/455 रोहित कुमार रजक (हजारीबाग)

  • आ/531 हीरालाल ठाकुर (हजारीबाग)

  • आ/581 अनिरुद्ध कुमार ओझा (हजारीबाग)

  • आ/1583 यशवंत महतो (हजारीबाग)

  • ऋषभ कुमार झा, आईपीएस (पुलिस अधीक्षक रेल, जमशेदपुर, तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा)

  • अनुराग राज, उप समादेष्टा, सीआरपीएफ (तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), खूंटी, वर्तमान में पैतृक संगठन वापस)

Next Article

Exit mobile version