Jharkhand News: मौसम केंद्र रांची भारत का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र, दिल्ली में मिला सम्मान

मौसम केंद्र रांची को भारत का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है. IMD के 148वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मौसम केंद्र रांची को सम्मानित किया गया. मौसम भवन के वृष्टि सभागार में मौसम केंद्र रांची के अभिषेक आनंद ने पुरस्कार ग्रहण किया.

By Mithilesh Jha | January 15, 2023 6:30 PM

Meteorological Center Ranchi is Best in India: मौसम केंद्र रांची को भारत के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 148वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में मौसम केंद्र रांची को सम्मानित किया गया. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने नयी दिल्ली में लोदी रोड स्थित मौसम भवन के ‘वृष्टि सभागार’ में सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया.

148वां स्थापना दिवस मना रहा भारत मौसम विज्ञान विभाग

रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center Ranchi) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम केंद्र ने बताया है कि 15 जनवरी 2023 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) अपना 148वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर मौसम केंद्र रांची को देश का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र घोषित किया गया है.

वृष्टि सभागार में अभिषेक आनंद ने ग्रहण किया पुरस्कार

मौसम केंद्र रांची के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए. मौसम भवन के वृष्टि सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में मौसम केंद्र रांची के अभिषेक आनंद देश के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार ग्रहण किया. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

Also Read: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड में होगी वर्षा, मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी

डॉपलर वेदर रडार का किया गया उद्घाटन

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरकंडा जी, मुरारी देवी, जोत और बनिहाल टॉप के डॉपलर वेदर रडार का उद्घाटन भी किया गया. साथ ही कई प्रकाशनों का विमोचन हुआ. इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया. मुख्य संबोधन गृह सचिव की ओर से दिया गया.

Jharkhand news: मौसम केंद्र रांची भारत का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र, दिल्ली में मिला सम्मान 2

ये लोग वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअली यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया.

Also Read: खराब मौसम में भी रांची एयरपोर्ट पर लैंड होगी विमान, लगेगी ये तकनीक, जानें क्या है ये

Next Article

Exit mobile version