profilePicture

Wresling: सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता 27 से पलामू में

पलामू जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में 25वीं सीनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पलामू के पिपरा मैदान में 27 से किया जा रहा है.

By Prabhat Khabar News Desk | November 14, 2024 7:45 PM
an image

रांची. पलामू जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में 25वीं सीनियर झारखंड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पलामू के पिपरा मैदान में 27 से किया जा रहा है. इसमें फ्री स्टाइल के 57, 61, 65, 70, 74, 78, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम और ग्रीको रोमन के 53, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलाग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे. जबकि महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे. ये जानकारी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version