शारदीय नवरात्र में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? दुर्गा पूजा में मेला घूमनेवालों के लिए ये है Weather Forecast

झारखंड से मानसून की पूरी तरह से विदाई 13 अक्टूबर को हो चुकी है. शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है. मेला घूमनेवाले भी काफी उत्साहित हैं. ऐसे में हर किसी के जेहन में एक ही बात कौंध रही है कि दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? पढ़िए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट.

By Guru Swarup Mishra | October 16, 2023 10:16 PM
an image

रांची: मानसून के विदा होने के बाद से झारखंड में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है. शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह जोरों पर है. इस बीच मेले को लेकर मौसम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. दूर-दूर तक बारिश के आसार नहीं हैं. बारिश को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है. ऐसे में दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. इसलिए दुर्गा पूजा के दौरान मेला घूमने वालों को मौसम को लेकर कोई परेशानी नहीं होने वाली है. वे आराम से मेले का आनंद ले सकेंगे. झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूमतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस कांके (रांची) में दर्ज किया गया.

दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उल्लास

झारखंड से मानसून की पूरी तरह से विदाई 13 अक्टूबर को हो चुकी है. शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है. मेला घूमनेवाले भी काफी उत्साहित हैं. ऐसे में हर किसी के जेहन में इस दौरान एक ही बात कौंध रही है कि दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Also Read: Weather Forecast: दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज? ये है शारदीय नवरात्र वेदर अपडेट

झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग ने अपने पू्र्वानुमान में बताया है कि 22 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इस तरह झारखंड में बारिश की संभावना नहीं है. झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार (17 अक्टूबर) को दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 22 अक्टूबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना जतायी गयी है.

Also Read: मानसून की विदाई से पहले क्या झारखंड में होगी झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

झारखंड से विदा हो चुका है मानसून

झारखंड से मानसून 13 अक्टूबर को विदा हो चुका है. 2013 में झारखंड में 18 जून को मानसून का आगमन हुआ था और 19 अक्टूबर को विदा हो गया था. इसी तरह 2022 में 18 जून को मानसून का झारखंड आगमन हुआ था और 20 अक्टूबर को वापस लौट गया था.

वर्ष आगमन वापसी

2013 18 जून 19 अक्टूबर

2014 18 जून 17 अक्टूबर

2015 15 जून 19 अक्टूबर

2016 17 जून 19 अक्टूबर

1017 16 जून 17 अक्टूबर

2018 25 जून 05 अक्टूबर

2019 21 जून 14 अक्टूबर

2020 13 जून 26 अक्टूबर

2021 12 जून 11 अक्टूबर

2022 18 जून 20 अक्टूबर

2023 18 जून 13 अक्टूबर

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मानसून की झारखंड से कब हो रही है विदाई, दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम का मिजाज

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूमतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस कांके (रांची) में दर्ज किया गया.

Also Read: हथिया नक्षत्र में भारी बारिश के बाद क्या अब मौसम रहेगा साफ, दुर्गा पूजा से पहले झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

Exit mobile version