Hemant Soren Education: कितने पढ़े-लिखे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खुद बता दिया

Hemant Soren Education: झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कितने पढ़े-लिखे हैं? झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुद किया खुलासा.

By Mithilesh Jha | October 24, 2024 5:37 PM

Hemant Soren Education|Jharkhand Chunav 2024|क्या आपको पता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कितने पढ़े लिखे हैं? उनकी डिग्री कहां की है? उनकी आखिरी डिग्री उन्हें किस साल मिली थी? आज आपको इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा.

3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं हेमंत सोरेन

सबसे पहले आपको बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. वह झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में 3 बार शपथ ले चुके हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मंझले बेटे अब उनके उत्तराधिकारी हैं और झामुमो पर उनकी पूरी पकड़ है.

बड़े भाई के निधन के बाद राजनीति में आए हेमंत सोरेन

बड़े भाई दुर्गा सोरेन के असामयिक निधन के बाद राजनीति में कदम रखने वाले हेमंत सोरेन ने खुद बताया है कि वे कितने पढ़े लिखे हैं. उनकी डिग्री कहां की है. उनके पास जो उच्चतम डिग्री है, वह किस साल की है.

हेमंत सोरेन ने की है विज्ञान से इंटर तक की पढ़ाई

जी हां, हेमंत सोरेन ने झामुमो के टिकट पर साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल किया है. इसके साथ उन्होंने एक शपथ पत्र दाखिल किया है, जिसमें बताया है कि उन्होंने साइंस में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है.

1994 में पटना विश्वविद्यालय से हेमंत सोरेन ने ली इंटर की डिग्री

हेमंत सोरेन ने इस एफिडेविट में लिखा है कि उन्होंने बिहार के पटना यूनिर्सिटी से इंटरमीडिएट ऑफ साइंस की डिग्री ली है. वर्ष 1994 में उन्होंने यह परीक्षा पास की थी. हेमंत सोरेन ने 24 अक्टूबर 2024 को शपथ पत्र देकर चुनाव आयोग को यह जानकारी दी है. इसमें उन्होंने अपने बारे में अन्य जानकारियां भी दी है.

Also Read

हेमंत सोरेन के पास 2 डायमंड नेकलेस, इटैलियन चेन, 28372367 रुपए की चल अचल संपत्ति के हैं मालिक

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के राइफल की कीमत कितनी है?

Next Article

Exit mobile version