18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पहली बार हुआ है ओड़िया किताबों का प्रकाशन

खरसावां : राज्य गठन के बाद पहली बार सर्वशिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के लिए ओड़िया भाषा में किताबें प्रकाशित हुई हैं. बच्चों को मातृभाषा व गणित की पुस्तकें ओड़िया भाषा में तैयार करायी गयी हैं. पहले मातृभाषा ओड़िया की पुस्तकें ओड़िशा से मंगायी जाती थीं, जो ओड़िशा के सिलेबस […]

खरसावां : राज्य गठन के बाद पहली बार सर्वशिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के लिए ओड़िया भाषा में किताबें प्रकाशित हुई हैं. बच्चों को मातृभाषा व गणित की पुस्तकें ओड़िया भाषा में तैयार करायी गयी हैं. पहले मातृभाषा ओड़िया की पुस्तकें ओड़िशा से मंगायी जाती थीं, जो ओड़िशा के सिलेबस पर आधारित थीं. उन किताबों में झारखंड के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं रहती थी. इस बार तैयार पुस्तकों में पूरी तरह से झारखंड को केंद्र में रखा गया है.

इन पुस्तकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा, उत्कल गौरव मधुसूदन दास, बाजी रावत की जीवनी शामिल की गयी है. इसके साथ ही सरायकेला-खरसावां के छऊ नृत्य, प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा, करमा नृत्य, मकर पर्व, गुड़ पीठा, सरायकेला लड्डू आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी है. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक के निर्देश पर कोल्हान के विभन्नि प्रखंडों के ओड़िया शिक्षकों व बुद्धिजीवियों की टीम ने किताब तैयार की है.

पुस्तक तैयार करनेवाले लेखक : इन किताबों के लेखकों की टीम में शंभूनाथ सत्पथी (मुसाबनी) डॉ उत्पल दास, (जमशेदपुर), संध्या प्रधान (आदित्यपुर), मुरलीधर षाड़ंगी (सरायकेला), मनोरंजन गिरि, आशीष मिश्रा, लक्ष्मण चंद्र गिरि, जितेंद्र प्रधान (सभी बहरागोड़ा), सरोज प्रधान (चक्रधरपुर), निहार रंजन मंडल (खरसावां) व गोविंद चंद्र दास (जमशेदपुर) शामिल हैं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel