भूकंप पीड़ितों के लिए दिये रुपये
सरायकेला : नेपाल में आये भूकंप पीड़ितों के सहायता हेतु मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सहायता राशि के रुप में 11 लाख 21 हजार 794 रुपये का चेक रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में जमा किया गया. उपायुक्त के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक व कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने अपने एक दिन […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 29, 2015 7:27 AM
सरायकेला : नेपाल में आये भूकंप पीड़ितों के सहायता हेतु मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सहायता राशि के रुप में 11 लाख 21 हजार 794 रुपये का चेक रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में जमा किया गया.
उपायुक्त के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक व कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन भूकंप पीड़ितों के सहायता के लिए राशि प्रदान की. रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय सचिव डॉ डीडी चटर्जी ने सहायता राशि ग्रहण करते हुए कहा कि जल्द ही प्राप्त राशि को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में भेज दिया जायेगा.
अजय पांडेय
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 8:40 PM
January 14, 2026 12:46 AM
January 14, 2026 12:45 AM
January 14, 2026 12:32 AM
January 13, 2026 9:30 PM
January 13, 2026 8:39 PM
January 12, 2026 11:38 PM
January 12, 2026 11:32 PM
January 11, 2026 11:40 PM
January 11, 2026 11:39 PM
