चक्रधरपुर : रविवार को चक्रधरपुर पहुंचे झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहा कि राज्य के अधिकतर जिलों में शिक्षकों को प्रोन्नति दी जा चुकी है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम में अब तक ग्रेड-3 व ग्रेड-4 की प्रोन्नति नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के स्थानांतरण से अधिक जरूरी प्रोन्नति है. पश्चिमी सिंहभूम जिला हमेशा प्रोन्नति के मामले में सबसे पीछे रहा है. रांची में 6 माह पहले ही यह प्रोन्नति दी जा चुकी है.
रांची लौट कर इसकी जानकारी शिक्षा सचिव को दी जायेगी.

