22.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सिंहभूम संसदीय सीट : ससुराल व मायके दोनों में पिछड़ीं गीता, जोबा की रणनीति रही कारगर

भाजपा को चाईबासा के कई बूथों पर बढ़त भी मिली

सुनील कुमार सिन्हा, चाईबासा

सिंहभूम संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर स्थित ससुराल पाताहातु गांव के बूथ पर 15 वोटों से हार मिली. वहीं, उनके मायके के बूथ में भी झामुमो सेंधमारी करने में सफल रहा. गीता कोड़ा का मायका चाईबासा विधानसभा अंतर्गत झींकपानी प्रखंड के बिष्टुमपुर में है. वहां बूथ संख्या 159 पर गीता कोड़ा को मात्र 76 वोट मिले, जबकि झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी को 401 मत मिले. ऐसे में गीता कोड़ा अपने मायके में 325 वोट से पिछड गयीं. हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा को इस बूथ पर 441 वोट मिले थे. तब वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थीं. वर्ष 2019 के चुनाव में इस बूथ पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में लक्ष्मण गिलुवा लड़े थे. उन्हें बिष्टुमपुर के उक्त बूथ पर मात्र 38 वोट मिले थे. इस तरह वर्ष 2019 में पाताहातु की बूथ संख्या 157 पर गीता कोड़ा को 347 वोट मिले थे. भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को इस बूथ पर मात्र 10 वोट से संतोष करना पड़ा था. गिलुवा को इस बूथ पर गीता कोड़ा के मुकाबले 337 वोट से पीछे रहना पड़ा था.

चाईबासा विस : बूथ 01 से 89 तक पिछड़ीं गीता

चाईबासा विधानसभा में गीता कोडा बूथ संख्या 01 से लेकर 89 तक लगातार पिछड़ती रहीं. इस विधानसभा में गीता को 45,338 वोट मिल पाया, जबकि जोबा माझी को 1,04,833 वोट लाकर आगे रहीं. चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,65997 वोट पड़े हैं. इस बार गीता कोड़ा चाईबासा विधानसभा के 4 बूथों में सिंगल डिजिट और 134 बूथों डबल डिजिट पर रहीं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायके और ससुराल के बूथ पर पिछड़ना राजनीति में दूरगामी परिणाम ला सकता है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

——————

चाईबासा विधानसभा में पड़े मत

बूथ संख्या जोबा माझी गीता कोड़ा

15 373 0651 361 09125 473 05244 383 0690 315 64491 126 38492 30 44193 21 49494 151 56095 182 53196 71 71797 66 41798 77 46999 97 390100 81 364101 132 302102 193 302 103 87 583104 64 554105 102 671106 41 530107 45 542108 66 621109 55 714110 75 737105 102 671113 169 620143 00 00144 139 282158 142 173162 116 466197 123 481198 135 696264 179 480

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें