सिंहभूम. जीत के साथ जोबा माझी के नाम दो नये रिकॉर्ड भी बने

सबसे अधिक वोट पाने व सर्वाधिक अंतर से जीतने वाली सांसद बनीं. 1952 के पहले चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड तोड़ा.सिंहभूम सीट पर पांच लाख वोट पानी वाली पहली सांसद बनीं जोबा.

By Prabhat Khabar News Desk | June 5, 2024 11:37 PM

शीन अनवर, चक्रधरपुर

देश में 18वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न हुआ. सिंहभूम संसदीय सीट पर अबतक 18 बार चुनाव हुआ. इस बार जोबा माझी ने जीत के साथ दो नये रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह अबतक सबसे अधिक वोट पाने वाली व सर्वाधिक अंतर से जीतने वाली सांसद बनी हैं. इसके पहले किसी प्रत्याशी को पांच लाख से अधिक मत नहीं मिले थे. जोबा माझी को 5 लाख 20 हजार 164 मत मिले हैं. इसके पहले सबसे अधिक वोट पाने का रिकॉर्ड गीता कोड़ा के नाम था. वर्ष 2019 में गीता कोड़ा को 4 लाख 31 हजार 815 वोट मिले थे. इस चुनाव में गीता कोड़ा अपने पिछले रिकॉर्ड को दोहरा नहीं सकी. उन्हें 3 लाख 51 हजार 762 वोट मिले.

जोबा माझी ने गीता कोड़ा को 1 लाख 68 हजार 402 मतों के अंतर से हराया है. सिंहभूम में पहला चुनाव 1952 में हुआ था, जिसमें झारखंड पार्टी के कानुराम देवगम ने 1 लाख 11 हजार 791 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उस रिकॉर्ड को तोड़ने में जोबा माझी सफल रही है. सिंहभूम में दो नये कीर्तिमान अब जोबा माझी के नाम है.

…सिंहभूम सीट का इतिहास…

वर्ष प्रत्याशी दल प्राप्त मत जीत का अंतर1952 कानुराम देवगम झापा 1,36,609 1,11,7911957 शम्भूचरण झापा 72,246 50,378

1962 हरीचरण सोय झापा 53,269 17,6381967 के बिरुवा निर्दलीय 31,254 3627

1971 मोरन सिंह पुरती ऑझापा 32,935 12,3391977 बागुन सुंबरुई ऑझापा 1,26,288 1,01,866

1980 बागुन सुंबरुई जनता पार्टी 53,468 16,8081984 बागुन सुंबरुई कांग्रेस 1,03,160 60,211

1989 बागुन सुंबरुई कांग्रेस 84,591 19,9791991 कृष्णा मार्डी झामुमो 1,21,125 46,180

1996 चित्रसेन सिंकु भाजपा 96,484 11,9471998 विजय सिंह सोय कांग्रेस 1,86,248 10,880

1999 लक्ष्मण गिलुवा भाजपा 2,31,237 82,3112004 बागुन सुंबरुई कांग्रेस 2,21,343 59,196

2009 मधु कोड़ा निर्दलीय 2,56,827 89,6732014 लक्ष्मण गिलुवा भाजपा 3,03,131 87,524

2019 गीता कोड़ा कांग्रेस 4,31,815 72,1552024 जोबा माझी झामुमो 5,20,164 1,68,402

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version