उत्तर प्रदेश : बढ़ेगी ठंड,अगले कुछ दिनों में गिरेगा घना कोहरा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क रहा. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं -कहीं कोहरा गिरा. मौसम विभाग ने कहा कि आगरा मंडल में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई. लखनऊ, आगरा और मेरठ में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम था […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 11, 2014 4:57 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क रहा. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं -कहीं कोहरा गिरा.

मौसम विभाग ने कहा कि आगरा मंडल में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई. लखनऊ, आगरा और मेरठ में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम था जबकि बरेली मंडल में यह सामान्य से कुछ कम था.

सबसे कम 1. 4 डिग्री सेल्सियस तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया.विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा गिर सकता है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मामूली कोहरा पड़ सकता है. विभाग ने बताया कि सप्ताह के अंत तक राज्य में कुछ जगहों पर वर्षा का अनुमान है.

Next Article

Exit mobile version