डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धाजंलि देकर स्थगित हुई दोनो सदनों की कार्यवाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के आज शुरु हुए मानसून सत्र में दोनो सदनों में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते हुए सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 14, 2015 4:54 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के आज शुरु हुए मानसून सत्र में दोनो सदनों में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते हुए सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने उनसे जुडे अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि उनके जैसा वैज्ञानिक मुश्किल से पैदा होता है. उनके योगदान को देश कभी भी भुला नहीं सकता.

नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ साथ भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने भी कलाम को श्रद्धाजंलि दी.विधानसभा में दो मिनट का मौन रखकर पूरे सदन ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धाजंलि दी और उसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गयी.
विधान परिषद में भी सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन एवं बसपा विधानदल के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित कांग्रेस और शिक्षक दल के सदस्यों ने कलाम को श्रद्धाजंलि दी. इसके बाद सदन की कार्यवाही भी स्थगित हो गयी. दोनो सदनो की कार्यवाही अब 17 अगस्त को होगी.

Next Article

Exit mobile version