48 वर्षीय महिला की पत्थर मार-मार कर हत्या

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के धार्मिक स्थल शुक्रताल में अज्ञात लोगों द्वारा एक महिला से कथित बलात्कार करने और पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आज बताया कि कई वर्षों से शुक्रताल में रह रही 48 वर्षीय महिला घटनास्थल पर एक कमरे में मृत पाई गई. उन्होंने कहा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 10, 2014 1:22 PM

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के धार्मिक स्थल शुक्रताल में अज्ञात लोगों द्वारा एक महिला से कथित बलात्कार करने और पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आज बताया कि कई वर्षों से शुक्रताल में रह रही 48 वर्षीय महिला घटनास्थल पर एक कमरे में मृत पाई गई.

उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि महिला से पहले बलात्कार किया गया और इसके बाद पत्थर मार-मार कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Next Article

Exit mobile version