UP Chunav 2022: अकबरपुर रनिया विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: दूसरे चरण के बाद आज तीसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में आने वाले अकबरपुर रनिया विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में 58.48 प्रतिशत मतदान हुआ.

By Prabhat Khabar News Desk | February 20, 2022 6:28 PM

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद आज तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में आने वाले अकबरपुर रनिया विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में 58.48 प्रतिशत मतदान हुआ.

कानपुर देहात की एक सीट अकबरपुर रनिया भी है. 1981 में कानपुर देहात बनने के बाद राजनीतिक दलों ने खूब राजनीति भी की है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर देहात का नाम बदलकर रमाबाई नगर किया था. सत्ता बदलने ही सपा सरकार ने रमाबाई नगर का नाम बदलकर कानपुर देहात कर दिया था. अकबरपुर रनिया सीट का आधा हिस्सा कानपुर नगर की सीमा से जुड़ा है. अकबरपुर रनिया इंडस्ट्रियल एरिया है. यहां बड़ी संख्या में युवा नौकरी करते हैं. इस सीट पर 20 फरवरी को मतदान होने जा रहा है.

अकबरपुर रनिया का सियासी इतिहास

  • 2017- प्रतिभा शुक्ला- भाजपा

  • 2012- रामस्वरूप सिंह- सपा

अकबरपुर रनिया के मौजूदा विधायक

  • 2017 के चुनाव में बीजेपी की प्रतिभा शुक्ला ने चुनाव जीता था.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 22 हजार

  • अनुसूचित जातियां- 69 हजार

  • ब्राह्मण- 50 हजार

  • यादव- 50 हजार

  • क्षत्रिय- 25 हजार

  • लोनिया और पाल- 25 हजार

  • वैश्य- 22 हजार

अकबरपुर रनिया में मतदाता

  • कुल मतदाता- 2,87,578

  • पुरुष- 1,58,615

  • महिला- 1,28,931

  • थर्ड जेंडर- 32

अकबरपुर रनिया के मुद्दे

  • सड़क मार्ग और बिजली की समस्या.

  • शहरी इलाकों के युवाओं को नौकरी नहीं.

Next Article

Exit mobile version