UP Chunav 2022: भोगनीपुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: दूसरे चरण के बाद आज तीसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में आने वाले भोगनीपुर विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में शाम 5 बजे तक 58.48 प्रतिशत मतदान हुआ.

By Prabhat Khabar News Desk | February 20, 2022 6:45 PM

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद आज तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में आने वाले भोगनीपुर विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर देहात जिले में शाम 5 बजे तक 58.48 प्रतिशत मतदान हुआ.

भोगनीपुर विधानसभा सीट पर साल 2017 में भाजपा से विनोद कुमार कटियार ने बसपा के धर्मपाल सिंह भदौरिया को हराया था. इस बार बीजेपी ने विनोद कुमार कटियार का टिकट काट दिया है. भोगनीपुर सीट जालौन संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आती है. इस सीट पर 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.

भोगनीपुर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- विनोद कुमार कटियार- भाजपा

  • 2012- योगेंद्र पाल सिंह- सपा

  • 2007- रघुनाथ प्रसाद- बसपा

  • 2002- अरुण कुमारी- सपा

  • 1996- राधे श्याम- बसपा

  • 1993- भगवती प्रसाद सागर- बसपा

  • 1991, 1989- प्‍यारेलाल संखवार- जेडी

भोगनीपुर सीट के मौजूदा विधायक

  • भोगनीपुर विधानसभा से भाजपा के विनोद कटियार विधायक हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 37.5 हजार

  • अनुसूचित जातियां- 1.04 हजार

  • यादव- 57 हजार

  • ब्राह्मण- 26 हजार

  • कुर्मी- 26 हजार

  • क्षत्रिय- 25.5 हजार

भोगनीपुर की जनता के मुद्दे

  • गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल हैं.

  • मुख्य सड़क तक जाने में दिक्कत होती है.

Next Article

Exit mobile version