यूपी : बलिया में स्थानीय कांग्रेस नेता समेत दो महिलाओं की हत्या
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया के निराला नगर में एक स्थानीय महिला कांग्रेस नेता समेत दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी गयी. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेत्री लीलावती चौबे (65) और एक अन्य महिला की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी. दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 9, 2017 5:07 PM
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया के निराला नगर में एक स्थानीय महिला कांग्रेस नेता समेत दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी गयी. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेत्री लीलावती चौबे (65) और एक अन्य महिला की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी. दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
...
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह दूधवाला लीलावती के आवास पर पहुंचा तो वहां का नजारा बहुत ही वीभत्स था. महिलाओं का क्षत विक्षत शव पड़ा था. सूचना मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण और एसपी अनिल कुमार के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
ये भी पढ़ें...
July 2, 2025 6:04 PM
June 22, 2025 3:35 PM
June 9, 2025 3:35 PM
June 1, 2025 4:16 PM
May 28, 2025 11:30 AM
May 25, 2025 5:32 PM
May 25, 2025 4:49 PM
June 4, 2024 10:45 PM
March 20, 2024 7:17 PM
March 16, 2024 12:50 PM
