17 केंद्रीय मंत्री यूपी में करेंगे लोकसभा क्षेत्रों का भ्रमण

लखनऊ : अपनी तरह के संभवत: पहले अभियान में केंद्र में सत्तारुढ भाजपा नीत राजग सरकार के 17 मंत्री जनवरी महीने में उत्तर प्रदेश के 23 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के दौरे दो-दो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 6, 2016 3:41 PM

लखनऊ : अपनी तरह के संभवत: पहले अभियान में केंद्र में सत्तारुढ भाजपा नीत राजग सरकार के 17 मंत्री जनवरी महीने में उत्तर प्रदेश के 23 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के दौरे दो-दो दिन के होंगे.उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जो केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के दौरे पर आने वाले है उनमें केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, खाद्य एवं रसद मंत्री राम विलास पासवान शामिल हैं.
पाठक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव सात जनवरी से नौ जनवरी से कुशीनगर और देवरिया लोकसभा क्षेत्रों में रहेंगे जबकि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन सहारनपुर में 11 और 12 जनवरी को होंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 16 और 17 जनवरी को अमेठी, विजय सांपला 18 से 20 जनवरी को बहराइच, गिरिराज सिंह 20 जनवरी को मथुरा और 23 जनवरी को फैजाबाद तथा गडकरी 20 और 21 जनवरी को लखनउ में रहेंगे. उन्होंने बताया कि इसी तरह अन्य मंत्रियों के कार्यक्रमों को भी अंतिम रुप दिया जा रहा है.

Next Article

Exit mobile version