साक्षी महराज के विवादित बोल, इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह

मेरठ: विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महराज ने इस्लाम में महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी की है. उन्नाव से सांसद साक्षी महराज ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह है. उन्होंने कहा कि इसे सुधारने के लिए कोर्ट को आगे आना चाहिए. उन्होंने मुसलिम महिलाओं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 16, 2016 6:01 PM
मेरठ: विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महराज ने इस्लाम में महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी की है. उन्नाव से सांसद साक्षी महराज ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह है. उन्होंने कहा कि इसे सुधारने के लिए कोर्ट को आगे आना चाहिए.
उन्होंने मुसलिम महिलाओं को पुरुषों के बराबर हक देने की वकालत की. साक्षी महराज ने कहा मुसलिम महिलाओं को मसजिद में जाने का अधिकार मिलना चाहिए. कोर्ट हिंदुओं की तरह मामले में दखल देकर मुस्‍लिम महिलाओं को बराबर का हक दिलाए. उन्होंने कहा कि हर बात पर हिंदुओं को निशाना बनाना गलत है.
साक्षी महराज मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित मंडप में आयोजित तृतीय संत समागम में हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने यहां समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी न हिंदू की है और न ही मुसलमान की. अयोध्या मंदिर पर बात करते हुए कहा कि 2019 लोक सभा चुनाव राम मंदिर के निर्माण के उपरांत ही पार्टीलड़ेगी. इसके लिए अयोध्या में पत्थर तराशे जा रहे हैं और निर्माण भी जल्द शुरू होगा.

Next Article

Exit mobile version