UP Chunav 2022: दीदारगंज से कई विधायक जीतकर बने मंत्री, आज भी बदहाली पर आंसू बहा रहा क्षेत्र

दीदारगंज के कई विधायकों को मंत्री पद मिला. इसके बावजूद क्षेत्र की समस्याएं जस की तस हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | January 30, 2022 2:14 PM
an image

UP Chunav 2022: आजमगढ़ जिले की दीदारगंज विधानसभा का कई बार नाम बदला गया. यहां से कई बड़े चेहरे सत्ता की सीढ़ी चढ़ने में सफल रहे. दीदारगंज के कई विधायकों को मंत्री पद मिला. इसके बावजूद क्षेत्र की समस्याएं जस की तस हैं. रोजगार नहीं मिलने के कारण बड़ी आबादी पलायन को मजबूर रहती है. दीदारगंज विधानसभा सीट पर अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान हो रहा है.

दीदारगंज सीट से मौजूदा विधायक

  • बसपा के सुखदेव राजभर दीदारगंज सीट से मौजूदा विधायक हैं.

दीदारगंज सीट का जातिगत समीकरण

  • मुस्लिम- 85 हजार

  • अनुसूचित जातियां- 80 हजार

  • यादव- 43 हजार

  • राजभर- 45 हजार

Also Read: UP Chunav 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ की मेहनगर सीट पर सभी की नजर, इस बार किसके हाथ में आएगी लगाम?
दीदारगंज सीट पर मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 3,44,975

  • पुरुष- 1,87,485

  • महिला- 1,57,486

  • थर्ड जेंडर- 4

दीदारगंज की जनता के मुद्दे

  • क्षेत्र में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था हो.

  • चिकित्सा व्यवस्था का अभाव.

  • सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार जरूरी.

  • बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा मिले.

  • जरूरतमंदों को पेंशन मिलनी चाहिए.

  • किसान खाद बीज के लिए परेशान होते हैं.

  • लघु उद्योग को बढ़ावा देने की योजना नहीं है.

Exit mobile version