Barabanki Assembly Chunav: दरियाबाद में 2017 के सतीश चंद्र ने जीत की थी हासिल, इस बार किसकी होगी सरकार

दरियाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बाराबंकी जिले का एक कस्बा है.. इस सीट पर हड़हा के राजा राजीव कुमार सिंह का काफी दबदबा रहा. 2017 ‌के चुनाव में बदले परिसीमन और समीकरण के बाद भाजपा के युवा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा ने उन्हें पटखनी दी.

By Prabhat Khabar News Desk | January 31, 2022 7:34 PM
an image

Barabanki Dariyabad vidhan sabha Chunav: दरियाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बाराबंकी जिले का एक कस्बा और आदर्श नगर पंचायत है. बताया जाता है कि दरियाबाद की स्थापना 1436 ई. में हुई थी. दरिया खान सुल्तान मिर्जा बादशाह के बाद वाइसराय के रूप में तैनात थे, और अवध (लखनऊ) आए और महमूदाबाद में शाही महल में रहे. यह स्थान भाद जनजाति द्वारा हिंसा के कारण प्रसिद्ध था, बाद में वाइसराय दरिया खान ने इस स्थान को भाद जनजाति द्वारा मुक्त कर दिया और इस स्थान को अपने नाम पर दरियाबाद नाम दिया. इस सीट पर हड़हा के राजा राजीव कुमार सिंह का काफी दबदबा रहा. 2017 ‌के चुनाव में बदले परिसीमन और समीकरण के बाद भाजपा के युवा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा ने उन्हें पटखनी दी.

दरियाबाद का सियासी इतिहास

  • 2017- सतीश चंद्र शर्मा- भाजपा

  • 2012- राजीव कुमार सिंह- सपा

  • 2007- राजीव कुमार सिंह- सपा

  • 2002- राजीव कुमार सिंह- भाजपा

  • 1996- राजीव कुमार सिंह- भाजपा

  • 1993- राधेश्‍याम- सपा

  • 1991- राधेश्‍याम- जेपी

Also Read: Barabanki Assembly Chunav: बसपा का गढ़ माना जाता है बाराबंकी, जाने यहां का चुनावी समीकरण
दरियाबाद में मौजूदा विधायक

  • दरियाबाद विधानसभा सीट में साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से सतीश चंद्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राजीव कुमार सिंह को हराया था. राजीव कुमार 50686 वोटों के मार्जिन से हारे थे.

दरियाबाद के जातिगत समीकरण

  • रावत- 82 हजार

  • मुस्लिम- 70 हजार

  • ब्राह्मण- 54 हजार

  • वर्मा- 41 हजार

  • गौतम- 35 हजार

  • लोधी- 29 हजार

  • यादव- 29 हजार

  • ठाकुर- 28 हजार

  • मौर्य- 16 हजार

  • दलित- 11 हजार

दरियाबाद सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता 396779

  • पुरुष मतदाता 210563

  • महिला मतदाता 186216

दरियाबाद की जनता के मुद्दे

  • सरयू नदी से आने वाली बाढ़.

Exit mobile version