UP Election 2022 के तीसरे चरण का प्रचार थमा, 20 फरवरी को 16 जिले की 59 सीटों पर वोटिंग, पढ़ें खास बातें

तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं. अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं. बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान है.

By Prabhat Khabar News Desk | February 18, 2022 5:41 PM

UP Election Third Phase 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है. इसके पहले शुक्रवार की शाम 6 बजे तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान है. इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता हैं.

पश्चिमी यूपी में 19, अवध में 27 और बुंदेलखंड में 13 सीट

तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं. अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं. बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान है. नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे.

तीसरे चरण की वोटिंग से जुड़ी अहम जानकारियां

  • मतदान तिथि- 20 फरवरी

  • 16 जिलों में तीसरे चरण का चुनाव

  • हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा

2017 के विधानसभा चुनाव में 49 सीटें जीती थी बीजेपी

तीसरे चरण की 59 सीटों की बात करें तो 2017 में बीजेपी ने 49 सीटों पर भगवा झंडा लहराया था. वहीं, सपा के हिस्से में 8 सीटें आई थीं. कांग्रेस और बसपा को सिर्फ एक-एक सीट मिली थी. इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है. वहीं, सपा समेत कांग्रेस और बसपा भी अपना-अपना दमखम आजमाने में जुटी हैं.

Also Read: UP Election 2022: तीसरे चरण के 627 में से 254 उम्मीदवार करोड़पति, 248 ने खुद को कर्जदार भी बताया…
2017 में 59 सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतीजे

  • कुल सीट- 59

  • भाजपा- 49

  • सपा- 9

  • कांग्रेस- 1

तीसरे फेज में 59 सीटों पर 2.15 करोड़ मतदाता

  • कुल मतदाता : 2,15,75,430

  • पुरुष : 1,16,12,010

  • महिला : 99,62,324

  • थर्ड जेंडर : 1,096

तीसरे चरण की छह सबसे हॉट विधानसभा सीट

करहल, फर्रुखाबाद, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा और सादाबाद

Also Read: UP Election 2022: तीसरे चरण में 22 फीसदी दागी उम्मीदवार, टॉप-3 में सपा के दो प्रत्याशियों के नाम
तीसरे चरण के चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल चेहरे

  • अखिलेश यादव- करहल- सपा

  • एसपी सिंह बघेल- करहल- भाजपा

  • सतीश महाना- महाराजपुर- भाजपा

  • असीम अरुण- कनौज (सु)- भाजपा

  • लुइस खुर्शीद- फर्रुखाबाद- कांग्रेस

  • शिवपाल यादव- जसवंत नगर- सपा

  • रामवीर उपाध्याय- सादाबाद- भाजपा

  • हरिओम यादव- सिरसागंज- भाजपा

Next Article

Exit mobile version