20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस पर बोला हमला

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र पर कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कांग्रेस पर हमला बोला. सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार से लिप्त हैं, […]

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र पर कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कांग्रेस पर हमला बोला. सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार से लिप्त हैं, जिस पार्टी के अधिकांश नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लग चुका है, वैसे नेता अब भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को अब तक कोई साबित नहीं कर पाया है. श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान प्रत्येक सात दिन में एक भ्रष्टाचार की घटना सामने आ रही थी, जिन पर भ्रष्टाचार की कालिख लगी हुई है तो वह अब भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. केंद्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों से एनडीए की सरकार है और अब तक एक भी भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में नहीं आया है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel