झारखंड मंे सभा करेंगे राहुल सिन्हा

कोलकाता. झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी मैदान में उतरेंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि वह शनिवार को झारखंड के लिए रवाना हो रहे हैं. आगामी सात दिसंबर को उनकी सभा काबलियासोल में दोपहर 12.30 बजे और पांचेत में शाम चार बजे होगी. उनका कहना था […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 5, 2014 8:02 PM

कोलकाता. झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी मैदान में उतरेंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि वह शनिवार को झारखंड के लिए रवाना हो रहे हैं. आगामी सात दिसंबर को उनकी सभा काबलियासोल में दोपहर 12.30 बजे और पांचेत में शाम चार बजे होगी. उनका कहना था कि वह झारखंड में मतदाताओं से यही अपील करंेगे कि गंठबंधन की सरकार के दिन अब लद गये हैं. देश भर की तरह झारखंड में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की जरूरत है. श्री सिन्हा ने बताया कि झारखंड में प्रचार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें कहा है. प्रचार दो चरणों में करने के लिए कहा गया है. हालांकि सात दिसंबर के बाद वह फिर कब प्रचार करेंगे इसका अभी तक फैसला नहीं हो सका है.

Next Article

Exit mobile version