पेरिस हमले के दोनों संदिग्ध उत्तरी फ्रांस में देखे गये

पेरिस. फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका पर गोलीबारी को अंजाम देने वाले दोनों संदिग्धों को गुरुवार को सुबह देश के उत्तरी हिस्से में देखा गया. उनके पकड़ने के अभियान से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों ने कहा कि उत्तरी फ्रांस के एसने क्षेत्र के विलर्स-कातेरेत के निकट एक पेट्रोल स्टेशन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 8, 2015 8:04 PM

पेरिस. फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका पर गोलीबारी को अंजाम देने वाले दोनों संदिग्धों को गुरुवार को सुबह देश के उत्तरी हिस्से में देखा गया. उनके पकड़ने के अभियान से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों ने कहा कि उत्तरी फ्रांस के एसने क्षेत्र के विलर्स-कातेरेत के निकट एक पेट्रोल स्टेशन के प्रबंधक ने ‘शार्ली हेब्दो पत्रिका के खिलाफ हमले में शामिल दोनों संदिग्धों की पहचान की है.’ ये दोनो संदिग्ध भाई हैं. पेरिस में कल ‘शार्ली हेब्दो’ नामक पत्रिका के कार्यालय पर दो बंदूकधारियों ने हमला किया था. इसमें 12 लोग मारे गये थे.

Next Article

Exit mobile version