अब बोलपुर बनेगा वाइ-फाई सिटी

मार्च महीने से शुरू होगी सेवाकोलकाता. महानगर के बाद अब वीरभूम जिले में स्थित बोलपुर शहर को भी वाई-फाई सिटी के रूप में परिवर्तित किया जायेगा. मार्च महीने से इस शहर में वाई-फाई सेवा शुरू कर दी जायेगी. यह जानकारी राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को वाई-फाई सिटी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 21, 2015 8:04 PM

मार्च महीने से शुरू होगी सेवाकोलकाता. महानगर के बाद अब वीरभूम जिले में स्थित बोलपुर शहर को भी वाई-फाई सिटी के रूप में परिवर्तित किया जायेगा. मार्च महीने से इस शहर में वाई-फाई सेवा शुरू कर दी जायेगी. यह जानकारी राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को वाई-फाई सिटी बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. यहां बोलपुर शहर के साथ ही कुछ आस-पास के गांव में वाई-फाई सेवा उपलब्ध रहेगी. इसके लिए यहां टावर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. यहां पर कुल 13 टावर लगाये जा रहे हैं. प्रत्येक टावर का रेंज करीब एक किमी का होगा. शांतिनिकेतन व श्रीनिकेतन क्षेत्र में 4जी उपभोक्ता इस वाई-फाई सेवा का मुफ्त में उपयोग कर पायेंगे.

Next Article

Exit mobile version