जरूरतमंद छात्राओं को मिले स्कूल बैग

कोलकाता: खिदिरपुर, गार्डेनरीच और बीएनआर की बस्तियों की जरूरतमंद लड़कियों को शिक्षित करने के लिए आर्य परिषद विद्यालय फॉर गर्ल्स (हाई स्कूल) की स्थापना की गयी. इन लड़कियों को शिक्षा के जरिये सशक्त बनाने के लिए उन्हें नि:शुल्क पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की जाती है. इसी क्रम में शनिवार को स्कूल में कक्षा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 21, 2015 10:04 PM

कोलकाता: खिदिरपुर, गार्डेनरीच और बीएनआर की बस्तियों की जरूरतमंद लड़कियों को शिक्षित करने के लिए आर्य परिषद विद्यालय फॉर गर्ल्स (हाई स्कूल) की स्थापना की गयी. इन लड़कियों को शिक्षा के जरिये सशक्त बनाने के लिए उन्हें नि:शुल्क पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की जाती है. इसी क्रम में शनिवार को स्कूल में कक्षा पांच से दसवीं तक की 447 छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किये गये. यह जानकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका कृष्णा कांता व स्कूल के सचिव कमल शर्मा ने दी. स्कूल परिसर में शनिवार को उद्योगपति व समाजसेवी राजेन्द्र खंडेलवाल व विकास माधोगडि़या ने सभी छात्राओं को बैग वितरित किये. उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक लड़की जब शिक्षित होती है तो पूरा समाज व राष्ट्र शक्तिशाली बनता है. साधनों की कमी के कारण उनकी शिक्षा नहीं रुकनी चाहिए. छात्राएं मन लगा कर पढ़ें और आगे बढ़ें. उनकी मदद के लिए समाज हमेशा आगे आयेगा. लड़कियों की शिक्षा के लिए वे आगे भी सहयोग करते रहेंगे.

Next Article

Exit mobile version