गुरुपूजा दिवस पर सफाई अभियान और पौधरोपण

कोलकाता. पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 23 फरवरी को सद्गुरु निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्मदिन पूरे विश्व में मनाया गया. बाबा जी के जन्मदिन पर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान और पौधरोपण का कार्य बाली, घुसुड़ी, टीटागढ़, मोरभंज, बारानगर, खुदीराम पल्ली, बेहला आदि में आयोजित किया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 23, 2015 9:04 PM

कोलकाता. पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 23 फरवरी को सद्गुरु निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्मदिन पूरे विश्व में मनाया गया. बाबा जी के जन्मदिन पर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान और पौधरोपण का कार्य बाली, घुसुड़ी, टीटागढ़, मोरभंज, बारानगर, खुदीराम पल्ली, बेहला आदि में आयोजित किया गया. कोलकाता में संत निरंकारी मंडल की शाखा मौजा-तरादा, बसंती हाइवे, 24 परगना (दक्षिण) में सफाई अभियान तथा पौधरोपण किया गया. इस दौरान लगभग 250 पौधे लगाये गये. निरंकारी सेवादल अपने हाथों में स्लोगन लिए थे जिसमें संदेश दिया जा रहा था कि ‘धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं’, ‘नर सेवा नारायण पूजा’, ‘वृक्ष लगाओ, विश्व बचाओं ‘. अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाया गया.

Next Article

Exit mobile version