राज्य में महिला के खिलाफ अपराध कम : मुख्यमंत्री

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में दावा किया कि राज्य में महिला के खिलाफ अपराध व दुष्कर्म की घटनाएं अन्य राज्यों से कम हैं. 2013 की राष्ट्रीय क्राइम ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश में 4335, राजस्थान में 3285, महाराष्ट्र में 3060, उत्तर प्रदेश में 3050, ओडि़शा में 1832 तथा बंगाल में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 26, 2015 9:04 PM

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में दावा किया कि राज्य में महिला के खिलाफ अपराध व दुष्कर्म की घटनाएं अन्य राज्यों से कम हैं. 2013 की राष्ट्रीय क्राइम ब्यूरो के अनुसार मध्य प्रदेश में 4335, राजस्थान में 3285, महाराष्ट्र में 3060, उत्तर प्रदेश में 3050, ओडि़शा में 1832 तथा बंगाल में 1685 घटनाएं घटी थी. इसमें बंगाल का स्थान सातवां है. कोलकाता में महिला उत्पीड़न की 2399 घटनाएं घटी थी. जबकि दिल्ली में 11449, मुंबई में 2946 तथा बेंगलुरु में 2608 घटनाएं घटी थी.