निगम मुख्यालय में छाया रहा सन्नाटा

कोलकाता. हड़ताल की वजह से कोलकाता नगर निगम के कामकाज पर व्यापक असर पड़ा. निगम के सभी दफ्तरों में आम दिनों के मुकाबले हाजिरी कम थी. आम दिनों में खचाखच भरे रहने वाले निगम मुख्यालय में सन्नाटा छाया हुआ था. आम कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक इस दिन गायब थे. हालांकि निगम प्रशासन ने दावा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 30, 2015 9:05 PM

कोलकाता. हड़ताल की वजह से कोलकाता नगर निगम के कामकाज पर व्यापक असर पड़ा. निगम के सभी दफ्तरों में आम दिनों के मुकाबले हाजिरी कम थी. आम दिनों में खचाखच भरे रहने वाले निगम मुख्यालय में सन्नाटा छाया हुआ था. आम कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक इस दिन गायब थे. हालांकि निगम प्रशासन ने दावा किया है कि इस दिन 90 प्रतिशत कर्मचारी काम पर आये थे. आम दिनों में सबसे अधिक कर्मियों की उपस्थिति निगम के स्वास्थ्य विभाग में होती है, पर वह आंकड़ा भी 82-89 प्रतिशत के बीच ही रहता है. पर बंद के दिन निगम प्रशासन ने इस आंकड़े को 90 प्रतिशत पहुंचा दिया.

Next Article

Exit mobile version