भारत की आबादी हुई 127,42,39, 769

नयी दिल्ली. भारत की जनसंख्या रविवार को एक अरब 27 करोड़, 42 लाख, 39 हजार 769 दर्ज की गयी. भारत की जनसंख्या 1.6 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है और 2050 तक देश दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है. विश्व जनसंख्या दिवस पर रविवार शाम पांच बजे भारत की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 11, 2015 9:05 PM

नयी दिल्ली. भारत की जनसंख्या रविवार को एक अरब 27 करोड़, 42 लाख, 39 हजार 769 दर्ज की गयी. भारत की जनसंख्या 1.6 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रही है और 2050 तक देश दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है. विश्व जनसंख्या दिवस पर रविवार शाम पांच बजे भारत की जनसंख्या 127,42,39,769 दर्ज की गयी और यह विश्व की आबादी का 17.25 फीसदी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले जनसंख्या स्थिरता कोष (एनपीएसएफ ) ने अधिक जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जतायी. भारत की जनसंख्या के चीन की आबादी की तुलना में तेजी से बढ़ने पर गौर करते हुए कोष के एक अधिकारी ने कहा कि देश 2050 तक दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है. चीन की आबादी फिलहाल 1.39 अरब है और यह दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाला देश है.अधिकारी ने कहा, ‘अगर मौजूदा दर बरकरार रहता है तो भारत की आबादी 2050 तक 1.63 अरब होगी और चीन की आबादी को पार कर जायेगी.’ एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को हासिल करने में सरकार की सहायता के लिए एनजीओ को शामिल करने पर जोर दिया.

Next Article

Exit mobile version