पूजा के पहले चालू होगा पार्क सर्कस-परमा आइलैंड फ्लाइओवर

कोलकाता. महानगर के रहनेवाले लोगों को बहुत जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी. पार्क सर्कस-परमा आइलैंड के बीच बन रहा फ्लाइओवर लगभग बन कर तैयार हो चुका है, जिसका उदघाटन दुर्गापूजा के पहले किया जायेगा. यह जानकारी सोमवार को शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने दी. उन्होंने बताया कि इस फ्लाइओवर के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 13, 2015 10:06 PM

कोलकाता. महानगर के रहनेवाले लोगों को बहुत जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी. पार्क सर्कस-परमा आइलैंड के बीच बन रहा फ्लाइओवर लगभग बन कर तैयार हो चुका है, जिसका उदघाटन दुर्गापूजा के पहले किया जायेगा. यह जानकारी सोमवार को शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने दी. उन्होंने बताया कि इस फ्लाइओवर के चालू हो जाने से महानगर की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक खत्म हो जायेगी. इस फ्लाइओवर में दो विंग भी बनाये जायेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सके.

Next Article

Exit mobile version