लोकल ट्रेन में महिला को सांप ने डंसा
कोलकाता. डाउन गेदे लोकल में शुक्रवार सुबह महिला बोगी में एक महिला यात्री को एक सांप ने डंस लिया. सांप को देख कर बोगी में मौजूद महिला यात्रियों में खलबली मच गयी. यह घटना सोदपुर स्टेशन पर हुई. उक्त महिला यात्री को गंभीर अवस्था में कमरहट्टी के सागर दत्त अस्पताल में भरती कराया गया है. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 17, 2015 9:06 PM
कोलकाता. डाउन गेदे लोकल में शुक्रवार सुबह महिला बोगी में एक महिला यात्री को एक सांप ने डंस लिया. सांप को देख कर बोगी में मौजूद महिला यात्रियों में खलबली मच गयी. यह घटना सोदपुर स्टेशन पर हुई. उक्त महिला यात्री को गंभीर अवस्था में कमरहट्टी के सागर दत्त अस्पताल में भरती कराया गया है. उक्त महिला यात्री का नाम आशा लता मंडल बताया गया है. वह नदिया जिले के भैयनार की रहनेवाली है. बताया जाता है कि महिला बोगी में एक स्कूल बैग से अचानक सांप निकला और आशा लता को डंस लिया. सागर दत्त अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, हालांकि रेल पुलिस ने सांप के डंसने की घटना से इनकार किया है. रेल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 2:14 AM
January 17, 2026 2:13 AM
January 17, 2026 2:12 AM
January 17, 2026 2:11 AM
January 17, 2026 2:10 AM
January 17, 2026 2:08 AM
January 17, 2026 2:06 AM
January 17, 2026 2:05 AM
January 17, 2026 2:04 AM
January 17, 2026 2:01 AM
