21 जुलाई को संसद घेराव अभियान
कोलकाता : आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 21 जुलाई को संसद घेराव अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल से भी करीब 500 महिलाएं दिल्ली जायेंगी. यह जानकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कविता रहमान ने दी. उन्होंने बताया कि इस संसद घेराव […]
कोलकाता : आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 21 जुलाई को संसद घेराव अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल से भी करीब 500 महिलाएं दिल्ली जायेंगी. यह जानकारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कविता रहमान ने दी. उन्होंने बताया कि इस संसद घेराव अभियान में लगभग 30 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी, इसमें से 500 बंगाल के विभिन्न जिलों की रहेंगी. इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए यहां 19 जुलाई को सभी महिलाएं ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.