साहित्यकार मनोहरलाल गोयल का निधन
कोलकाता/जमशेदपुर : प्रख्यात साहित्यकार एवं लेखक मनोहरलाल गोयल का निधन 23 जुलाई को जमशेदपुर में हो गया. श्री गोयल के निधन की सूचना प्राप्त करते ही साहित्य व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी. जमशेदपुर से प्रकाशित कुरजा पत्रिका प्रकाशन के साथ-साथ हिंदी तथा राजस्थानी भाषा में अपने विशेष […]
कोलकाता/जमशेदपुर : प्रख्यात साहित्यकार एवं लेखक मनोहरलाल गोयल का निधन 23 जुलाई को जमशेदपुर में हो गया. श्री गोयल के निधन की सूचना प्राप्त करते ही साहित्य व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी.
जमशेदपुर से प्रकाशित कुरजा पत्रिका प्रकाशन के साथ-साथ हिंदी तथा राजस्थानी भाषा में अपने विशेष लेखन-योगदान हेतु उन्हें अनेक बार कई पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका है.
उनके निधन से साहित्य जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है. उनकी रचनाओं को भारत के विभिन्न प्रमुख दैनिक समाचार पत्र-पत्रिकाओं ने भी सराहा है. उक्त जानकारी राजा अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है.