धूमधाम से मनी श्री सहस्त्रार्जुन जयंती

कोलकाता. राज राजेश्वर श्री सहस्त्रार्जुन जंयती व जायसवाल दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जायसवाल समाज भवन से एक विशाल व भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग इसमें शामिल हुए. शोभायात्रा को पूर्व पार्षद राजकिशोर गुप्ता व पूर्व विधायक संजय बक्सी ने हरी झंड़ी दिखा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 14, 2016 8:43 AM
कोलकाता. राज राजेश्वर श्री सहस्त्रार्जुन जंयती व जायसवाल दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर जायसवाल समाज भवन से एक विशाल व भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग इसमें शामिल हुए. शोभायात्रा को पूर्व पार्षद राजकिशोर गुप्ता व पूर्व विधायक संजय बक्सी ने हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया. शोभा यात्रा जायसवाल समाज भवन, बेचू चटर्जी से रवाना होकर माणिकतल्ला होते हुए सुबोध मल्लिक स्कावायर (बेलिंगटन पार्क) पहुंची, जहां शोभा यात्रा रैली के रूप में तब्दील हो गयी.
लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग रैली में शामिल थे. बंगाल के हर कोने से जायसवाल समाज के लोग इसमें शामिल हुए. श्री सहस्त्रार्जुन जंयती समारोह समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल जायसवाल, स्वागताध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल, समारोह अध्यक्ष मृत्युंजय गुप्ता, महामंत्री राजीव जायसवाल, कप्तान विकास जायसवाल, केदार प्रसाद जायसवाल, नितिन जायसवाल, नितेश जायसवाल आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय रहे. दूसरी अोर फूलबागान, बीटी रोड जायसवाल युवा मंच के सदस्यों ने भी भव्य रैली निकाली. फूल बागान मोटर मार्केट एसोसिएशन के सचिव ब्रजेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष संजय सिंह, विंध्याचल जायसवाल, बनारसी लाल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल व अन्य इस रैली में शामिल हुए.

Next Article

Exit mobile version