27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Chandrayaan-3 Landing Update: चंद पलों में चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3, Live Tracker में देखें क्या है पोजिशन

chandrayaan-3 landing date, time, live streaming, chandrayaan3 live tracker - चंद्रयान की गति और दिशा पर इसरो लगातार नजर बनाये हुए है. इसके लिए एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया गया है. इसके जरिये आप देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में इस समय कहां है.

Chandrayaan-3 Landing Live Streaming : भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा. ISRO ने मिशन की अपडेट देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को नियमित अंतराल पर चेक किया जा रहा है और ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं. इसके साथ ही इसरो ने चंद्रयान-3 से क्लिक की गईं चांद की नयी तस्वीरें शेयर की हैं. चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) की मदद से ये तस्वीरें खींचीं हैं. चंद्रयान-3 फिलहाल चांद पर लैंडिंग के लिए सटीक जगह खोज रहा है. इसे 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंड कराया जाएगा. और इसके साथ ही भारत दुनिया में इतिहास रच देगा. भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है. 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अब तक दुनिया का कोई भी देश चांद के साउथ पोल पर नहीं उतरा है.

Chandrayaan-3 Landing Date and Time

अंतरिक्ष में भारत इतिहास रचने के बेहद पास है. चांद से केवल 25 किमी दूर चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव पर सूर्योदय का इंतजार कर रहा है. इसरो को 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 45 मिनट का इंतजार है. यह समय लैंडिंग वाले चांद के हिस्से में सूर्योदय का होगा. शाम 5 बजकर 45 मिनट पर लैंडर चांद पर उतरना शुरू करेगा और शाम 6 बजकर 4 मिनट पर उसके चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी है.

Also Read: Chandrayaan-3 : जानें चंद्रयान-3 से जुड़ी वो हर खास बात, जो जानना चाहते हैं आप

Chandrayaan-3 Live Tracker

चंद्रयान की गति और दिशा पर इसरो लगातार नजर बनाये हुए है. इसके लिए एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया गया है. इसके जरिये आप देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में इस समय कहां है.

How & Where to Watch Chandrayaan-3 Landing Live Streaming

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा. इसे ISRO की वेबसाइट – isro.gov.in, YouTube पर – youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss, Facebook पर – Facebook https://facebook.com/ISRO या डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है.

…तो टल सकती है लैंडिंग

अगर 23 अगस्त 2023 की शाम साढ़े पांच बजे से लेकर साढ़े छह बजे के बीच Chandrayaan-3 के लैंडर को लैंडिंग के लिए सही जगह नहीं मिली, तो लैंडिंग टल सकती है. यह एक तरह का बैकअप प्लान है. 23 अगस्त 2023 को लैंडिंग से दो घंटे पहले इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक यह फैसला लेंगे कि लैंडिंग करायी जाए या नहीं.

Also Read: धरती ‘मां’ से कितने अलग हैं अपने चंदा ‘मामा’? चंद्रयान-3 की लैंडिंग के मौके पर यह जानना चाहिए आपको

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें