ColorOS 15: नये डिजाइन लैंग्वेज और AI फीचर्स का पावर, जानिए आपके OnePlus OPPO फोन को कब मिलेगा अपडेट

OPPO ने Android 15 पर आधारित ColorOS 15 काे रिलीज कर दिया है. आइए जानें इसकी खूबियां और आपके ओप्पो और वनप्लस स्मार्टफोन तक यह कब पहुंचेगा.

By Rajeev Kumar | October 20, 2024 1:19 PM
an image

OPPO ने Android 15 पर आधारित ColorOS 15 काे रोलआउट कर दिया है, जो हाल ही में चीन में आयोजित डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट में पेश किया गया. यह नया OS अपग्रेड OPPO के Find X8 सीरीज के साथ 24 अक्टूबर को लॉन्च होगा.

ColorOS 15 के प्रमुख फीचर्स क्या हैं?

पैरेलल विंडोइंग : एक साथ कई विंडोज का उपयोग, मल्टी-टास्किंग को आसान बनाता है
स्मूद स्लाइडिंग एफेक्ट्स : एनिमेशन और एफेक्ट्स के लिए OPPO का Aurora और Tidal Engine
इंडिपेंडेंट नोटिफिकेशन शेड : नोटिफिकेशन ट्रे को Quick Settings पैनल से अलग किया गया है
इंस्पायर्ड फीचर्स : Dynamic Island, Siri जैसी स्क्रीन, Google का Circle to Search, और लॉकस्क्रीन थीम लाइब्रेरी
OPPO Share with iOS : डॉक्यूमेंट्स, इमेज और वीडियो को iPhone के साथ वायरलेसली ट्रांसफर कर सकते हैं

AI फीचर्स :

Super Xiaobu Assistant
AI Voice Summary
AI Notes, AI ट्रांसलेशन, AI Super Pixel (अपस्केलिंग), AI ब्लर रिमूवल जैसे फीचर्स

परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन :

116.7 FPS पर गेमिंग और वीडियो कॉलिंग
ऐप इंस्टॉलेशन में 26% तेजी
ऐप लोडिंग 50% ज्यादा तेज

प्राइवेसी फीचर्स :

इन-बिल्ट क्लिपबोर्ड, OTP ऑटो डिलीट, और ओरिजिनल फोटो रिस्टोर करने के लिए प्रोटेक्शन
कंपनी का दावा है कि ColorOS 15 में कुल मिलाकर बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस और सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे.

ColorOS 15 का रिलीज शेड्यूल क्या है और किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट?

ColorOS 15 का रिलीज शेड्यूल क्या है और किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट?

ColorOS अपडेट नवंबर 2024 में इन डिवाइसेज को मिलेगा
Oppo Find X7, Oppo Find X7 Ultra, Oppo Find X7 Ultra Satellite Communication Edition, Oppo Find N3, Oppo Find N3 Flip और Oppo Find N3 Collector’s Edition.

ColorOS अपडेट दिसंबर 2024 में इन डिवाइसेज को मिलेगा
Oppo Find N2, Oppo Find X6, Oppo Find X6 Pro, Oppo Reno12 Pro 5G, Oppo Pad 2, Oppo K12 5G और Oppo K12x 5G.

ColorOS अपडेट जनवरी 2025 में इन डिवाइसेज को मिलेगा
Oppo Find N2 Flip, Oppo Find X5, Oppo Find X5 Pro, Oppo Reno12 5G, Oppo Reno11 5G, Oppo Reno11 Pro 5G, Oppo Reno10 Pro+ 5G, Oppo Reno10 Pro 5G और Oppo Reno10 Pro Star Edition 5G.

ColorOS अपडेट फरवरी 2025 में इन डिवाइसेज को मिलेगा
Oppo Find X5 Pro Dimensity Edition, Oppo Reno9 Pro+ 5G, Oppo Reno10 5G, Oppo K11 5G, Oppo K11x 5G और Oppo K12 Plus.

ColorOS अपडेट मार्च 2025 में इन डिवाइसेज को मिलेगा
Oppo Reno9 Pro 5G, Oppo Reno9 5G और Oppo Reno8 Pro+.

Samsung Galaxy S24 Ultra हो गया सस्ता, मिस नहीं कर पाएंगे यह डील

Jio का दिवाली धमाका, 101 रुपये में Unlimited 5G Data

Realme P1 Speed 5G: रियलमी का तगड़ा स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे जानदार फीचर्स

Flip स्मार्टफोन के मार्केट में अब मचेगा भूचाल, यह कंपनी लायी सबसे सस्ता मुड़नेवाला फोन

Exit mobile version