Google Doodle Today: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग आज, डूडल से खास जानकारी दे रहा गूगल

Lok Sabha Election 2024 Google Doodle Today : आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण का मतदान हो रहा है. गूगल अपने खास डूडल के जरिये लोकतंत्र के पर्व का जश्न मना रहा है. गूगल अपने इस खास डूडल के जरिये आम चुनाव से जुड़ी जानकारी भी दे रहा है.

By Rajeev Kumar | May 20, 2024 11:28 AM

Google Doodle Today : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पांचवें चरण का मतदान देशभर में आज हो रहा है. आज, यानी 20 मई 2024 को देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोट डाले जाएंगे (Lok Sabha Election 2024 Phase 5). सर्च इंजन गूगल ने इस अवसर पर अपने खास डूडल के जरिये चुनाव से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर की हैं. आज के गूगल डूडल में स्याही लगी तर्जनी को दिखाया गया है, (Google Doodle on Lok Sabha Election 2024) जो लोकतांत्रिक मताधिकार के अभ्यास काे जारी रखने का प्रतीक है. इस डूडल पर क्लिक कर यूजर्स भारत में 18वें आम चुनावों के लेटेस्ट अपडेट से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

लोकसभा चुनाव – 5वें चरण की खास बातें

मालूम हो कि सोमवार, 20 मई को भारत के 18वें लोकसभा चुनाव के सात चरण के पांचवें चरण के लिए आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. कुल मिलाकर, इन 49 निर्वाचन क्षेत्रों से 695 उम्मीदवार मैदान में हैं, और इनमें लगभग  नौ करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं. 5वें चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होंगे, उनमें बिहार (5), झारखंड (3), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (7), ओडिशा (5), महाराष्ट्र (13), लद्दाख ( 1) और जम्मू और कश्मीर (1) शामिल हैं. आज 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पूरा होने के साथ ही, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुए मतदान में लोकसभा की 543 सीटों में से 428 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी.

Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये

ALERT: गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं सावधान, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

गूगल डूडल पर क्लिक करने से मिलेगी चुनाव से जुड़ी जानकारी

आज के गूगल डूडल पर क्लिक करने पर लोकसभा चुनाव शुरू होने की जानकारी सहित लेटेस्ट अपडेट्स मिलती है. भारत का आम चुनाव इस साल शुक्रवार 19 अप्रैल से शुरू हुआ है और यह शनिवार 1 जून 2024 तक चलेगा. 2024 भारतीय आम चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे. वहीं, 1 जून के बाद 4 जून 2024 को नतीजे घोषित किये जाएंगे. गूगल ने अपने डूडल के साथ एक लाल घेरा भी दिखाया है. आप इस लाल घेरे पर क्लिक कर भारत का आम चुनाव 2024 कैप्शन के साथ आज का गूगल डूडल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर पाएंगे.

Next Article

Exit mobile version