30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Monthly Vrat Tyohar August 2023: रक्षाबंधन से लेकर नाग पंचमी … यहां देखें अगस्त माह से त्योहारों की लिस्ट

Monthly Vrat Tyohar August 2023: अगस्त माह में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे बड़े व्रत-पर्व आते हैं. इस साल अगस्त के महीने में अधिकमास और सावन का संयोग है. आइए जानते हैं अगस्त 2023 में कौन से व्रत-त्योहार आएंगे.

Monthly Vrat Tyohar August 2023: अगस्त मास शुरू होने वाला है। अगस्त का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस माह में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे बड़े व्रत-पर्व आते हैं. इस साल अगस्त के महीने में अधिकमास और सावन का संयोग है. आइए जानते हैं अगस्त 2023 में कौन से व्रत-त्योहार आएंगे.

अगस्त 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची

1 अगस्त 2023, मंगलवार: श्रावण अधिक पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत

4 अगस्त 2023, शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी

7 अगस्त 2023, सोमवार: सावन सोमवार

8 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी

12 अगस्त 2023, शनिवार: परम एकादशी

14 अगस्त 2023, सोमवार: मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार

15 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत

16 अगस्त 2023, बुधवार: अधिक मास अमावस्या

17 अगस्त 2023, गुरुवार: सिंह संक्रांति

19 अगस्त 2023, शनिवार: हरियाली तीज

हरियाली तीज

सनातन परंपरा में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरियाली तीज के पर्व का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान देने वाला यह व्रत इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा.

21 अगस्त 2023, सोमवार: नाग पंचमी

नाग पंचमी

पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाला नागपंचमी का पर्व 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात:काल 05:53 से लेकर 08:30 बजे तक रहेगा.

श्रावण मास के सोमवार को नागपंचमी पर्व होना एक दुर्लभ संयोग हैं. कई सालों में एक बार ऐसा संयोग बनता है. सोमवार भगवान शिव का प्रिय वार है, वहीं नागपंचमी शिवजी के साथ-साथ नागों की पूजा के लिए भी विशेष दिन है. इसके पहले ऐसा संयोग साल 2019 में 5 अगस्त को बना था.

कल्कि जयंती 2023, मंगलवार: 22 अगस्त 2023

भगवान विष्णु के भावी अवतार की जयंती को कल्कि जयंती के रूप में मनाया जाता है. कल्कि को कलियुग के अंत में भगवान विष्णु का दसवां और अंतिम अवतार माना जाता है.

25 अगस्त 2023, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत

27 अगस्त 2023, रविवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी

28 अगस्त 2023, सोमवार: प्रदोष व्रत

29 अगस्त 2023, मंगलवार: ओणम/थिरुवोणम

30 अगस्त 2023, बुधवार: रक्षाबंधन

रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा

हिंदू धर्म से जुड़ी बहनों को जिस रक्षाबंधन के पर्व का पूरे साल इंतजार रहता है, वह इस साल 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस साल भाई की कलाई में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 को सुबह 09:01 बजे के बाद प्रारंभ होगा.

31 अगस्त 2023, गुरुवार: गायत्री जयंती, श्रावण पूर्णिमा

अधिक मास सोमवार तिथियां 2023 (Adhik Maas Monday Dates 2023)

अधिकमास 16 अगस्त 2023 तक है. ऐसे में इस मास में अधिक मास सावन की दो तिथियां 7 और 14 पड़ेगी.

सावन सोमवार तिथियां 2023 (Sawan Somwar 2023 Dates)

  • सावन का पांचवां सोमवार 07 अगस्त

  • सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त

  • सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त

  • सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त

सावन मंगला गौरी व्रत 2023 तिथियां (Mangala Gauri Vrat 2023 Dates)

पांचवां मंगला गौरी व्रत 1 अगस्त 2023

छठा मंगला गौरी व्रत 8 अगस्त 2023

सातवां मंगला गौरी व्रत 15 अगस्त 2023

आठवां मंगला गौरी व्रत 22 अगस्त 2023

नवम मंगला गौरी व्रत 29 अगस्त 2023

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें