Navratri 2024: कब से होगी चैत्र और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानें सही तिथि-शुभ मुहूर्त और पूरी जानकारी

Navratri 2024: धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन किया गया है. चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं. चैत्र और शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व है. आइए जानते है कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे में...

By Radheshyam Kushwaha | January 23, 2024 12:54 PM

Navaratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. ये पर्व भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है, इन नौ दिनों में माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं और उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं, इस पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन किया गया है. चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं. चैत्र और शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व है, क्योंकि इस दौरान सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं कि साल 2024 में चैत्र और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है और मां अंबे की आराधना के लिए महत्वपूर्ण तिथियां कौन-कौन सी हैं…

चैत्र और शारदीय नवरात्रि 2024

पंचांग के अनुसार साल 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है, इसका समापन 17 अप्रैल को होगा. वहीं 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जोकि 11 अक्टूबर को समाप्त होगी. 12 अक्टूबर को दशहरा यानी विजया दशमी मनाई जाएगी. नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के जिन 9 रूपों का पूजन किया जाता है, उनमें पहला शैलपुत्री, दूसरा ब्रह्मचारिणी, तीसरा चंद्रघंटा, चौथा कूष्मांडा, पांचवां स्कंदमाता, छठा कात्यायनी, सातवां कालरात्रि, आठवां महागौरी और नौवां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है.

चैत्र नवरात्रि 2024

  • 09 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को मां शैलपुत्री की पूजा

  • 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

  • 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को मां चंद्रघंटा की पूजा

  • 12 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को मां कुष्मांडा की पूजा

  • 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को मां स्कंदमाता की पूजा

  • 14 अप्रैल मां 2024 दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा

  • 15 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा

  • 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को मां महागौरी की पूजा

  • 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा (राम नवमी)

Also Read: Navgrah Puja: ग्रहों की अशुभ दशा से हो सकती है अनहोनी, ऐसे करें नवग्रह को शांत
शारदीय नवरात्रि 2024

  • 03 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को मां शैलपुत्री की पूजा

  • 04 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

  • 05 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा

  • 06 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को मां कुष्मांडा की पूजा

  • 07 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार को मां स्कंदमाता की पूजा

  • 08 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को मां कात्यायनी की पूजा

  • 09 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को मां कालरात्रि की पूजा

  • 10 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को मां महागौरी की पूजा

  • 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा

Next Article

Exit mobile version