बरेली में चुनाव लड़ने वालों में सबसे रईस सुप्रिया, वहीं सबसे गरीब विशाल सागर, जानें प्रत्यशियों की हैसियत

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुये है. बरेली की नौ विधानसभा सीट पर 97 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इसमें सबसे रईस प्रत्याशी सपा की कैंट उम्मीदवार और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | February 3, 2022 4:44 PM

Bareilly News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एक तरफ जहां एक से बढ़कर एक करोड़पति प्रत्याशी जनता के बीच है, तो वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवार भी हैं. किसी के पास अरबों की संपत्ति है, तो किसी के पास लाखों में भी नहीं है. बरेली की नौ विधानसभा सीट पर 97 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन इसमें सबसे रईस प्रत्याशी सपा की कैंट उम्मीदवार और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन हैं. उनके पास 157 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है, जबकि सबसे आर्थिक रूप से कमजोर कांग्रेस के फरीदपुर सुरक्षित विधानसभा सीट के प्रत्यासी विशाल सागर हैं. उनके पास सिर्फ 3.82 लाख चल, मात्र पांच लाख की अचल यानी घर, प्लॉट है.

भाजपा के आंवला से चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह के पास चल संपत्ति 20. 11 लाख है, अचल संपत्ति 1.07 करोड़ है. कांग्रेस के भोजीपुरा प्रत्याशी सरदार खान के पास चल संपत्ति पांच 5.00 लाख, अचल संपत्ति 50 लाख, पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के पास 1.37 करोड़ की चल, 4.25 करोड़ की अचल संपत्ति है.

सपा के बिथरी चैनपुर विधानसभा प्रत्याशी अगम मौर्य के पास 32 लाख की चल संपत्ति है, लेकिन इनके पास अचल संपत्ति बिल्कुल भी नहीं है. बिथरी चैनपुर की कांग्रेस प्रत्याशी अलका सिंह के पास 6.09 लाख की चल संपत्ति है, तो वही 1. 62 करोड़ की अचल संपत्ति है. पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के पास 50.94 लाख और अचल संपत्ति के रूम में 1.30 करोड़ की संपत्ति है. भाजपा के शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के पास 4. 21 करोड़ की चल संपत्ति और 10.42 करोड़ 42 की अचल संपत्ति है.

बहेड़ी से चुनाव लड़ने वाले भाजपा के राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह के पास 44.53 लाख की चल और 3.14 करोड़ की अचल संपत्ति है. भाजपा से बिथरी चैनपुर के प्रत्याशी राघवेंद्र शर्मा के पास 4.44 करोड की चल और 7.75 करोड़ की अचल संपत्ति है. शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशिकांत शर्मा के पास 20.69 लाख की चल और 1. 5 करोड़ की अचल संपत्ति है.

Also Read: अवधेश राय हत्याकांड: कोर्ट ने आरोपित मुख्तार अंसारी को 9 फरवरी को उपस्थित होने का दिया आदेश

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

Next Article

Exit mobile version