Sawan 2023: काशी विश्वनाथ के ऑनलाइन रुद्राभिषेक का 21 अगस्त को मौका, देने होंगे इतने रुपए, इस तरह कराएं बुकिंग

Sanjay Singh

काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए 4 जुलाई से सावन की शुरुआत के बाद से अब तक एक करोड़ से अधिक लोग पहुंच चुके हैं.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

ट्रस्ट ने सावन के सोमवार पर 21 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दूर दराज के श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रुद्राभिषेक का निर्णय किया है.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

श्रद्धालु इसके लिए वेबसाइट https://www.shrikashivishwanath.org/ पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

ट्रस्ट के इस निर्णय से जो श्रद्धालु सावन में मंदिर नहीं आ पा रहे हैं, वह ऑनलाइन रुद्राभिषेक कर बाबा की कृपा हासिल कर सकते हैं.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

ट्रस्ट के इस फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है और वह ऑनलाइन रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग कराने में जुट गए हैं.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

रुद्राभिषेक का समय 21 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगा. इसके लिए टिकट का मूल्य ₹700 रखा गया है.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

तकनीक के इस दौर में भीड़ का दबाव कम करते हुए बाबा विश्वना​थ के दर्शन पूजन के लिए ये पहल बेहद कारगर मानी जा रही है.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वीआईपी दर्शन सहित प्रत्यक्ष रूप से रुद्राभिषेक और कई अन्य अन्य पूजा विधि पर रोक लगाई गई है.

Shri Kashi Vishwanath Temple | Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

स्वतंत्रता दिवस पर काशी में केसरिया और तिरंगे की अद्भुत छठा देखने को मिली. बाबा विश्वनाथ ने खास स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए.

| Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा का तिरंगे से श्रृंगार किया गया, जो बेहद आकर्षित करने वाला था. मंदिर प्रशासन ने विश्वनाथ धाम में ध्वजारोहण भी किया.

| Shri Kashi Vishwanath Temple Trust

काशी विश्वनाथ के ये खास दर्शन करने के लिए लोग सुबह से कपाट बंद होने तक जुटे रहे.

| Shri Kashi Vishwanath Temple Trust