#ExitPoll2019 : ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक NDA को मिल रहा बहुमत

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर भाजपा नीत राजग बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाएगा. लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला. वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 19, 2019 6:29 PM

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर भाजपा नीत राजग बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाएगा. लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला. वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है. लोकसभा में कुल 542 सीटेंहैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए.

टाइम्स नाऊ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस-नीत संप्रग को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं. सी-वोटर-रिपब्लिक के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग और संप्रग को क्रमश: 287 और 128 सीटें मिलने की संभावना है. हालांकि नेक्सा-न्यूज एक्स के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना है. इसने संप्रग को 164 सीटें दी हैं.इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के अनुसार NDA 357, UPA 90, महागठबंधन – 13 और अन्‍य को 74 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

न्यूज 18 पर आए एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग को 292 से 312 सीटें मिलेंगी, जबकि संप्रग को 62 से 72 सीटें मिलने की संभावना है. कई एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को खासा नुकसान पहुंचा सकता है. 2014 के चुनाव में राजग को राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें मिली थीं. कुछ एक्जिट पोल की मानें तो इस बार भाजपा गठबंधन को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी.

* टाइम्स नाउ-वीएमआर के अनुसार, NDA को 306 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, UPA को 132 सीटें, जबकि अन्य को 104 सीटें का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में 29 सीटें : भाजपा – 21, कांग्रेस – 8 सीटें.

उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटें – NDA – 58, UPA – 2, महागठबंधन – 20.

महाराष्‍ट्र में 48 सीटें : NDA – 38, UPA – 10.

पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें : NDA – 11, UPA – 2, TMC और अन्‍य – 29.

बिहार में कुल 40 सीटें : NDA – 30, UPA – 10.

तमिलनाडु में 38 सीटें : NDA – 9, UPA – 29.

आंध्रप्रदेश में कुल 25 सीटें : अन्‍य 25.

गुजरात में कुल 26 सीटें : NDA – 23, UPA – 3.

ह‍रियाणा में कुल 10 सीटें : NDA – 8, UPA – 2.

कर्नाटक में कुल 28 सीटें : NDA – 21, UPA – 7.

केरल में कुल 20 सीटें : NDA – 1, UPA – 15, OTH – 4.

पंजाब में कुल 13 सीटें : NDA – 3, UPA – 10.

तेलंगाना में कुल 17 सीटें : NDA – 1, UPA – 2, OTH – 14.

* इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के अनुसार मध्‍यप्रदेश में भाजपा को भारी बढ़त, कांग्रेस को बड़ा नुकसान.

उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटें – NDA – 62-68, कांग्रेस – 1-2, महागठबंधन – 10-16.

मध्‍यप्रदेश में कुल 29 सीटें : भाजपा – 26-28, कांग्रेस – 1-3, बीएसपी – 0.

पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें : भाजपा 19-23, टीएमसी – 19-22, कांग्रेस – 0-1, लेफ्ट – 0.

झारखंड में कुल 14 सीटें :भाजपा – 12-14, कांग्रेस – 0-2, अन्‍य – 0.

बिहार में कुल 40 सीटें : NDA – 38-40, UPA – 0-2.

छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटें : भाजपा – 7-8, कांग्रेस – 3-4, अन्‍य – 0.

राजस्‍थान में 25 सीटें : भाजपा – 23-25, कांग्रेस – 0-2.

महाराष्‍ट्र में 48 सीटें : भाजपा – 38-42, कांग्रेस – 6-10.

गोवा में 2 सीट : भाजपा – 2, कांग्रेस – 0.

ओडिशा में कुल 21 सीटें : भाजपा – 15-19, BJD – 02-06, कांग्रेस – 0-1.

गुजरात में 26 सीटें : भाजपा – 25-26, कांग्रेस – 00-01.

कर्नाटक में कुल 28 सीटें :भाजपा – 21-25, कांग्रेस – 03-06, अन्‍य – 1.

केरल में 20 सीटें : NDA – 0-1, UDF – 15-16, LDF – 03-05.

आंध्रप्रदेश में कुल 25 सीटें : भाजपा – 0, कांग्रेस – 0, YSR – 18-20, TDP – 04-06, अन्‍य को 1 सीट.

तेलंगाना में कुल 17 सीटें : भाजपा – 1-3, TRS – 10-12, कांग्रेस – 1-3.

तमिलनाडु में 38 सीटें : DMK – 34-38, AIDMK – 0-4.

दिल्‍ली में कुल 7 सीटें : भाजपा – 6-7, कांग्रेस – 0-1, आप – 0.

पंजाब में कुल 13 सीटें : भाजपा – 03-05, कांग्रेस – 08-09 , आप – 0-1

हरियाणा में कुल 10 सीटें : भाजपा – 08-10, कांग्रेस – 0-2, अन्‍य – 0.

उत्तराखंड में कुल 5 सीटें – भाजपा – 5-5, कांग्रेस – 0.

जम्‍मू-कश्‍मीर में कुल 6 सीटें – भाजपा – 2-3, PDP – 0, नेशनल कॉन्‍फ्रेंस – 2-3, कांग्रेस – 0-1

असम में कुल 14 सीटें : NDA – 12-14, कांग्रेस – 0-2, AUDF – 0.

* एबीपी न्यूज-नील्सन : एबीपी न्यूज-नील्सन के अनुसार उत्तर प्रदेश में महागठबंधन भारी बढ़त बनाता दिख रहा है और भाजपा को झटका लग रहा है.

उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटें : NDA – 22, कांग्रेस – 2, महागठबंधन – 56.

महाराष्‍ट्र में 48 सीटें : NDA – 34 , कांग्रेस – 14.

बिहार में कुल 40 सीटें :NDA – 34,कांग्रेस -6.

बंगाल में कुल 42 सीटें : भाजपा – 16, कांग्रेस – 2, टीएमसी – 24.

पंजाब की कुल 13 सीटें :कांग्रेस – 8-9 , NDA – 3, आप – 2.

* सी वोटर सर्वे के अनुसार NDA को कुल 287 सीटें मिल रही हैं. वहीं UPA को 128 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. महागठबंधन को 40 और अन्‍य को 87 सीटें मिलने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें : NDA – 11, UPA -2, OTH 29.

बिहार में कुल 40 सीटें : NDA – 33, UPA -5, OTH 2.

झारखंड में कुल 14 सीटें : NDA – 6, UPA – 8.

तमिलनाडु में कुल 38 सीटें : NDA – 0, UPA -27, OTH 11.

आंध्र प्रदेश में कुल 25 सीटें : NDA – 0, UPA -0 , OTH 25.

असम में कुल 13 सीटें : NDA – 8, UPA -5.

छत्तीसगढ़ में कुल 11 सीटें : NDA – 6, UPA -5 , OTH 0.

गुजरात में कुल 26 सीटें : NDA – 22, UPA – 4.

कर्नाटक में कुल 28 सीटें : NDA – 18, UPA -9 , OTH 1.

केरल में कुल 20 सीटें : UPA – 15 , OTH 5.

मध्‍यप्रदेश में कुल 29 सीटें : NDA – 24, UPA -5.

डिशा में कुल 21 सीटें : NDA – 10, OTH 11.

पंजाब में कुल 13 सीटें : NDA – 2, UPA – 11.

राजस्‍थान में कुल 25 सीटें : NDA – 22, UPA -3.

तेलंगाना में कुल 17 सीटें : NDA – 1, UPA -1 , OTH 15.

Next Article

Exit mobile version