बेहतर झारखंड के लिए कल दौड़ेगी रांची

प्रभात खबर की ‘आओ हालात बदलें मुहिम’ की अगली कड़ी में झारखंड स्थापना दिवस पर शनिवार यानी 15 नवंबर को दौड़ का आयोजन किया गया है. रांची में यह दौड़ (सैनिक बाजार प्रांगण, मेन रोड से अलबर्ट एक्का चौक तक) सुबह आठ बजे से शुरू होगी. कई संगठनों ने इस दौड़ में भाग लेने की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 14, 2014 6:25 AM
प्रभात खबर की ‘आओ हालात बदलें मुहिम’ की अगली कड़ी में झारखंड स्थापना दिवस पर शनिवार यानी 15 नवंबर को दौड़ का आयोजन किया गया है. रांची में यह दौड़ (सैनिक बाजार प्रांगण, मेन रोड से अलबर्ट एक्का चौक तक) सुबह आठ बजे से शुरू होगी. कई संगठनों ने इस दौड़ में भाग लेने की स्वीकृति दी है.
जो भी संस्था, स्कूल, कॉलेज या कोई अन्य संगठन इस दौड़ में शामिल होना चाहता है, वह मेल kamal.kishor@prabhatkhabar.in या फैक्स (0651-2544006) भेज कर इसकी सूचना दे सकता है. आम लोग भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं. दौड़ का आयोजन सभी 24 जिलों में एक साथ किया गया है.
इन्होंने दी दौड़ में शामिल होने की सहमति : झारखंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन, रांची जिला मालवाहक टेंपो संघ, झारखंड यूथ ऑर्गनाइजेशन, श्री महावीर मंडल, झारखंड वुशु संघ, डोरंडा कॉलेज एनएसएस, संवेदना, निर्मला कॉलेज, सेंटर फॉर बायो इन्फॉरमेटिक्स, राज्य वोलेंटियर हज कमेटी, झारखंड मिलिट्री पुलिस एसोसिएशन, गोरखा संगठन, श्री शिव मंडल रांची पहाड़ी, श्री शिव भक्त मंडल रांची पहाड़ी, मारवाड़ी संघ, लोक सेवा समिति, अग्रवाल सभा, लायंस क्लब, भारत स्काउट व गाइड (झारखंड), लॉर्ड फोस्टर हाइ स्कूल (पिस्का मोड़), निर्मल भारती, प्रमुख राजनीतिक दल, फेडरेशन चेंबर, अब्दुल रज्जक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल (अपोलो हॉस्पिटल), झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, झारखंड स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, एमएमके हाइस्कूल बरियातू, कुरैश एकेडमी, लॉन बॉल एसोसिएशन, साईं क्रिकेट कोचिंग सेंटर, रौनियार वैश्य संघ, एनसीसी, आइएमए , रांची नगर निगम कर्मचारी संघ, झारखंड ऑटो यूनियन, झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ, महानगर दुर्गा पूजा समिति, बाल विकास मंच, अंजुमन इसलामिया, झासा, हज कमेटी, सिख यूथ फेडरेशन, एनआइबीएम, श्योर सक्सेस, हटिया मजदूर यूनियन, अभिभावक मंच, राची फैंस क्लब और विश्वकर्मा एकीकरण अभियान झारखंड ने दौड़ में शामिल होने की सहमति दी है. इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी कई लोगों ने ई-मेल व फैक्स कर इस दौड़ में शामिल होने की सहमति दी है.

Next Article

Exit mobile version