प्रतीक्षालय के अभाव में महिला यात्रियों को हो रही परेशानी

बरहट. दानापुर रेल मंडल अंतर्गत किऊल- झाझा रेल खंड पर स्थित जमुई रेलवे स्टेशन पर महिला प्रतीक्षालय के अभाव में महिला रेल यात्रियों को ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. महिला यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में ऊपरीगामी पुल की सीढ़ी पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार करने को विवश हैं. स्टेशन के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 14, 2015 8:03 PM

बरहट. दानापुर रेल मंडल अंतर्गत किऊल- झाझा रेल खंड पर स्थित जमुई रेलवे स्टेशन पर महिला प्रतीक्षालय के अभाव में महिला रेल यात्रियों को ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. महिला यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में ऊपरीगामी पुल की सीढ़ी पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार करने को विवश हैं. स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म पर बने महिला प्रतीक्षालय पर जीआरपी द्वारा कब्जा कर लिया गया है. जिसके कारण महिला यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. जमशेदपुर निवासी शोभा सिंह ने बताया कि महिला प्रतीक्षालय नहीं होने की वजह से हमलोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं. रेल प्रशासन को महिला रेल यात्रियों की इस परेशानी पर अवश्य ध्यान देना चाहिए. पूर्णिया निवासी रेल यात्री राधा देवी ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए सुविधा नाम की कोई व्यवस्था नहीं है और इस ठंड में भी हमलोग खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करने को विवश हैं. सिलीगुड़ी निवासी राजनंदनी देवी ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन पर महिला रेलयात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण हमलोगों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है. जिसके कारण हमलोग चाह कर भी रात में जमुई स्टेशन पर नहीं रुक पाते हैं. वहीं स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हेतु प्रतीक्षालय हेतु रेलवे के वरीय अधिकारियों को लिखा गया है.

Next Article

Exit mobile version