पूर्व विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

सिकंदरा . चकाई के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ट नेता फाल्गुनी प्रसाद यादव के असामयिक निधन की खबर फैलते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार चकाई में ही सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था. लेकिन सिकंदरा प्रखंड […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 21, 2015 9:03 PM

सिकंदरा . चकाई के पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ट नेता फाल्गुनी प्रसाद यादव के असामयिक निधन की खबर फैलते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार चकाई में ही सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था. लेकिन सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के महादेव सिमेरिया के समीप उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें वापस जमुई लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भाजपा नेता फाल्गुनी प्रसाद यादव के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है. शोक संतप्त करने वालों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, वरिष्ट जदयू नेता सह पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, भाजपा नेता हरदेव सिंह, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अनुज कुमार, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पंडित, अनिल दीक्षित, जिला राजद उपाध्यक्ष रामनरेश यादव, अंबिका प्रसाद यादव, सुरेश महतो, प्रभात केशरी, अशोक यादव आदि शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version